spot_img

एक ही पटरी पर दो मालवाहक ट्रेनें…आमने-सामने की भीषण टक्कर,10 डिब्बे पटरी पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, दोनों चालक घायल, रेल मार्ग बाधित

spot_img
- Advertisement -

सुलतानपुर रेलवे स्टेशन के निकट गभड़िया ओवर ब्रिज के नीचे गुरुवार सुबह दो मालवाहक ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। दोनों ट्रेनों के लोको पायलट गम्भीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ट्रेनों की टक्कर से 10 डिब्बे पटरी पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, दुर्घटना से रेल मार्ग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सुलतानपुर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को उत्तर रेलवे ने फैजाबाद व प्रतापगढ़ के रास्ते डायवर्ट कर दिया है। ट्रेनों के आवागमन ठप होने से यात्री परेशान हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सुलतानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास गुरुवार सुबह दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हुआ है। वहीं एक मालगाड़ी के करीब आधा दर्जन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे के बाद लखनऊ-वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित हुआ हैं।

यह भी पढ़ें:  Indo -Nepal News : भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के लाखों लोगों की बल्ले -बल्ले...कोसी और गंडक पर अहम ऐतिहासिक समझौते, पढ़िए ...काठमांडू बैठक के बड़े फैसले

इस हादसे में एक मालगाड़ी का पायलट घायल हुआ है। छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की वजह से लखनऊ-वाराणसी रूट बाधित हो गया है। पूरे मामले में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। गनीमत थी की पैसेंजर वाली गाड़ियां नहीं थीं, वरना जानमाल की भारी क्षति हो जाती।

दुर्घटना स्थल पर पहुंचे सुल्तानपुर के उप जिला अधिकारी सी.पी पाठक ने बताया कि बाधित रेल मार्ग को खाली कराने के लिए रेल विभाग की तकनीकी टीम लखनऊ से रवाना हो गई है,उन्होंने देर शाम तक मार्ग के प्रशस्त होने की उम्मीद जताई है, उप जिला अधिकारी ने दुर्घटना के कारणों की जांच कराने की भी बात कही है।

स्टेशन मास्टर एसएस मीना ने बताया कि प्रथम दृष्टया वाराणसी से आ रही मालवाहक ट्रेन के चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई है। उसे होम सिग्नल पर रोकने का संकेत दिया गया था, फिलहाल उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही दुर्घटना के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: मजदूर दिवस पर अररिया में लगा खास शिविर, श्रमिकों को मिली महत्वपूर्ण योजनाओं की टिप्स

मजदूर दिवस: अररिया में इस साल मजदूर दिवस सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं रहा,...

Bhagalpur News: बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, भागलपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान: भागलपुर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा!...