spot_img

दरभंगा के जाले में मुर्गी पालन से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की स्वाबलंबी पहल

spot_img
- Advertisement -
जाले देशज टाइम्स ब्यूरो। कृषि विज्ञान केंद्र में मुर्गी पालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमाण पत्र वितरण के साथ खत्म हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र, जाले के प्रशिक्षण भवन में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था जहां अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों के लिए केंद्र सरकार की ओर से संचालित अनुसूचित जाति विशेष सहायता परियोजना अंतर्गत मुर्गी पालन विषय पर प्रशिक्षण संपन्न हो गया।

इस मौके पर प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर के नेतृत्व में आयोजित गया गया। समापन समारोह को अपने संबोधन में डॉ. शेखर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार देकर स्वाबलंबी बनाना कर उन्हे आगे बढ़ावा देना है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णता निशुल्क होता है,इसमें आए हुए प्रशिक्षणार्थियों को सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है,ताकि वे इसे अपनाकर अपने अथवा अपने आस-पास के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने और स्वरोजगार का सृजन करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बंपर 'प्लेसमेंट ड्राइव', ITI पास युवाओं को HPL कंपनी दे रही ₹15,000 की नौकरी!

प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जयपाल (मत्स्य वैज्ञानिक) ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दरभंगा के जिले के कुल 30 अनुसूचित जाति के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में आए प्रशिक्षणार्थियों को मुर्गी पालन से संबंधित मुर्गियों के रखरखाव, टीकाकरण, मुर्गियों में होने वाली सामान्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दूसरे दिन डॉ दिवाकर ब्राह्मणसील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, कमतौल ने प्रशिक्षणार्थियों को मुर्गी पालन से संबंधित जानकारी साझा किया।

मुर्गियों के चूजा को शुरुआती दौर में रखरखाव, अवास प्रबंधन, आहार प्रबंधन, तथा विभिन्न मुर्गियों की नस्लें के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंतिम दिन डॉ. किनकर कुमार, पशु वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सीतामढ़ी ने मुर्गियों में होने वाले विभिन्न प्रकार की विषाणु जनित रोग, जीवाणु जनित, फफूंद जनित आदि रोगों के बारे में जानकारी दीया, तथा उनका इलाज संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport: जब 30 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही मुंबई से आई स्पाइसजेट SG 115 की उड़ान...हवा हवाई सिस्टम दिखा बे-दम!

साथ ही सर्दियों एवं गर्मियों के दिनों में मुर्गियों का रखरखाव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम के समापन सत्र में केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. गौतम कुणाल इं.अंजलि सुधाकर, डॉ. सिराजुद्दीन, पूजा कुमारी समेत अन्य सहकर्मी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा, चकभवानी में निकली भव्य कलश यात्रा, 451 कन्याओं ने उठाया कलश

हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा: चकभवानी चौक पर भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर...

Jamui News: जमुई को मिली बड़ी सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर

वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव: जमुई की जनता के लिए खुशखबरी है! लंबे इंतजार...

Bihar News: कुख्यात अपराधी संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या

पुट्टू मिश्रा हत्याकांड: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक बार फिर अपराधियों ने...