

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। वर्षों से केसरे हिंद जमीन पर अवैध कब्जा को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने का मामला उठाया जा रहा है। बावजूद, उक्त जमीन को खाली कराने के दिशा में आज तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाया है।
- Advertisement -
वहीं, केंद्र सरकार की यह जमीन को सुरक्षित रखना संबंधित अंचल प्रशासन की है। वैसे आंकलन करने पर यह देखा जाएगा कि भारत सरकार की बात तो दूर बिहार सरकार की अधिकांश जमीन पर से अवैध कब्जा को हटाने में अंचल प्रशासन विफल है।
जानकारी के अनुसार बिरौल प्रखंड क्षेत्र के पुराना थाना चौक सटे पश्चिम उत्तर कोने पर भारत सरकार की (केसरे हिंद) जमीन है। जिसपर लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है।
- Advertisement -
इतना ही नहीं अंचल प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं होते देख लोग उक्त जमीन पर अपना अपना दावेदारी पेश करते हुए उस जमीन को हथिया लिया है। इतना ही नहीं कुछ लोग केसरे हिंद जमीन का कागजात दिखा कर उस पर अपना दावेदारी पेश कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों मे डॉ.शशि भूषण महतो, रविन्द्र पौद्दार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पुराना थाना चौक स्थित केसरे हिंद जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त करने के लिए अंचल प्रशासन से कई बार आग्रह किया गया बावजूद आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सीओ विमल कुमार कर्ण ने बताया कि जो व्यक्ति की ओर से पूर्व में गलत तरीके से केसरे हिंद जमीन का जमाबंदी कायम कर लिया गया है,उसे रद्द करने के लिए वरीय पदाधिकारी को प्रस्ताव भेजने का आदेश संबंधित हल्का कर्मचारी को दिया गया है। सीओ ने बताया कि जमाबंदी रद होते ही उक्त जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कर दिया जाएगा।
- Advertisement -


