spot_img

मुजफ्फरपुर में समस्तीपुर के युवा और दवा कंपनी के एबीएम मनीष कुमार की हत्या कहीं सुनियोजित मर्डर तो नहीं…!

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना अंतर्गत संगमघाट के निकट गुरुवार की देर रात हुई मनीष की हत्या के मामले में परिजनों के फर्दबयान पर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं।

- Advertisement -

इस मामले में अहियापुर पुलिस को बारीकी से अनुसंधान करने की जरूरत है। ऐसे में, मनीष की हत्या लूटपाट के कारण हुई हैं या सुनियोजित ढ़ग से उसकी हत्या की गई हैं। यह एक गंभीर प्रश्न हैं।

- Advertisement -

एक तरफ गौर करें तो तो उसके सिर और पैर में अपराधियों ने गोली मारी हैं। सिर में गोली मारने के मामले में ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि मनीष के प्रति अपराधियों का गुस्सा चरम पर रहा होगा या जातीय दुश्मनी रही होगी?

- Advertisement -

क्योंकि सिर पर गोली मारना गंभीर क्रूरता के लक्षण हैं। वहीं, दूसरे कारणों पर गौर करें तो ऐसा भी हो सकता है कि मनीष सीतामढ़ी से आ रहा था। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने उसे रोककर लूटने का प्रयास किया होगा, जिसका विरोध मनीष कड़े अंदाज में किया। इस कारण अपराधियों ने उसके सिर और पेट में गोली मार दी।

एक पहलू यह भी हैं कि पुलिस ने घटनास्थल से हेलमेट बरामद किया हैं। और, उसकी मोटरसाइकिल गायब है। अगर सोच विचारकर प्लानिंग के तहत कोई अपराधी जान मारने की नीयत से गोली मारता तो फिर उसकी मोटरसाइकिल नहीं ले जाता। इसीलिये प्रथम दृश्यां यह घटना लूट का प्रतीत होता हैं।

इधर, परिजनों का कहना हैं कि मनीष की हत्या एक प्लान मर्डर हैं? परिजन बताते हैं कि मनीष एक दवा कंपनी का एबीएम था। और, उसकी प्रोन्नति को लेकर मेडिकल रिप्रजेंटिव उसको पूर्व में धमकी भी दिया करता था।

इस मामले में परिजन किसी मिश्रा का भी नाम बता रहें हैं जो इसी कंपनी में कार्यरत हैं। परिजनों का आरोप हैं कि किसी प्रशांत मिश्रा के इशारे पर विपिन कुमार गौतम ने इस घटना को अंजाम दिया हैं?

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर में Road Accident बारात में जा रहे चचेरे भाइयों को मौत ने रौंदा, 2 की मौत, शादी का जश्न मातम में बदला

अब सवाल उठता हैं कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में पुलिस को बारीकी से जांच करना आवश्यक हैं, ताकि निर्दोष कोई भी फंसे नहीं और अपराधी बचकर भाग ना पाएं। हत्या जैसे गंभीर मामलों में पुलिस को मुस्तैद होकर अनुसंधान और पर्यवेक्षण की जरूरत हैं। अहियापुर थाना पुलिस का कहना हैं कि इस मामले में पुलिस गंभीर हैं और तत्परता से अनुसंधान कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:  Nawada News: नवादा में फिर दिखा हाथी का आतंक, युवक को पटक-पटक कर मार डाला, इलाके में दहशत

इधर, मनीष की हत्या करने के बाद जिस मोटरसाइकिल को अपराधियों ने लूटा हैं उसका नंबर एचआर -51सीबी 8298 बताया जा रहा हैं। इसी मोटरसाइकिल से वह सीतामढ़ी गया था। और, लौटने के क्रम में हत्या कर दी गई। और, मोटरसाइकिल वहां गायब पाया गया।

जबकि हेलमेट को पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया हैं। अगर मोटरसाइकिल की बरामदगी होती हैं तो हत्यारों का पता चल जाएगा। डीएसपी राघव दयाल ने कहा कि घटनास्थल पर खुद जाकर जायजा लिया हूं। उन्होंने कहा कि कई लोगों से पूछताछ भी की गई हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: JCB के गड्ढे में Drowning दो मासूम भाइयों की डूबने से मौत

उन्होंने कहा हैं कि ऐसा भी हो सकता हैं कि प्लान मर्डर हो और लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को दिग्भ्रमित किया हो। उन्होंने कहा कि सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही हैं।

नगर डीएसपी श्री राघव ने कहा कि परिजनों को कुछ दवा कंपनी के लोगों पर शक हैं। इसे लेकर सबों से पूछताछ की जाएगी। यही नहीं, सीतामढ़ी जिले में हुई मीटिंग के दौरान कौन-कौन एमआर मौजूद थे। उसका मोबाइल नंबर लेकर तकनीकी जांच किया जाएगा। मनीष समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसड़ा थाना क्षेत्र के पवड़ा गांव निवासी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बेनीपुर में Road Accident पिकअप की टक्कर से युवक घायल, जानिए कैसे जानलेवा बन गया है रोड ब्रेकर

Road Accident: शनिवार को बिहार के बेनीपुर में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

Land Dispute: बिहार के बेनीपुर में जमीन के एक पुराने झगड़े ने खूनी रूप...

Darbhanga News: अलीनगर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह, मिला सफलता का मंत्र

प्रतिभा सम्मान समारोह: बिहार के अलीनगर में इन दिनों पढ़ाई की लौ ऐसी जली...

Bhagalpur News: भागलपुर में 19 मई से लगेंगे Panchayat Camp: समस्याओं का समाधान अब गांव में ही

Panchayat Camp: भागलपुर में अब आम जनता को अपनी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय...