back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

महाशिवरात्रि पर समारोह में शामिल होने गए खाद-बीज व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां महाशिवरात्रि की रात अपराधियों ने लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के बाघी चौक के समीप साइकिल और खाद बीज के दुकानदार-व्यवसायी नागदह निवासी राम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के दौरान राम कुमार के एक दोस्त भी साथ में थे जिन्हें भी गोली लगी है। बताया जाता है कि व्यवसायी और उनके दोस्त एक समारोह में शामिल होने आए थे जहां उन्हें अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के नागदह की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Mathura News: हंसते-खेलते एक ही परिवार के पांच शव... दूध के गिलास और दीवार पर लिखा 'सुसाइड नोट'... पढ़िए दरवाजा खुला और सामने 5 लाशें ...अनसुलझे सवाल...

जानकारी के अनुसार, राम कुमार अपने दोस्त गजेंद्र के साथ मोहल्ले के एक मांगलिक समारोह से शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब रात एक बजे घर से कुछ मीटर की दूरी पर घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर राम कुमार की हत्या कर दी। गोलीबारी में रामकुमार के दोस्त गजेंद्र भी घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

पुलिस को गजेंद्र ने जब घटना के संबंध में बताया, तब लोगों को पता चल सका। लोगों की भीड़ जुटी, लेकिन तब तक राम कुमार की मौत हो चुकी थी। सिंघौल सहायक थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें