back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर का बड़ा गैंग अपराध की योजना बनाते दो अपराधी देसी बम, पिस्तौल, गोली के साथ धराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां एक ज्वेलर्स की दुकान में लूटपाट की योजना बनाते दो अंतरजिला गिरोह के अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से देसी बम, पिस्तौल एवं गोली बरामद किए गए हैं। अपराधियों का गिरोह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु गांव में बैठकर शहर के एक स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को दबोचा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar BJP President: नितिन नवीन का विधानसभा में 'राजतिलक', जब संजय सरावगी के साथ...सियासी मायने क्या है!

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने किराए के मकान में रह रहे मटिहानी निवासी कौशल ठाकुर एवं बाघी निवासी अशोक शर्मा को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से तीन देसी बम, एक देसी पिस्तौल, 11 गोली एवं बम बनाने का कुछ सामान बरामद किया गया है। इनके पास से बरामद मोबाइल की जांच में भी बड़ा खुलासा हुआ है।

- Advertisement -

कौशल ठाकुर टॉप टेन अपराधी शशि ठाकुर का सगा भाई है। यह पांच महीना पहले समस्तीपुर जिले के रोसड़ा जेल से छूटा है। जेल में उसकी मुलाकात हथियार और बम बनाने वाले बाघी निवासी अशोक शर्मा से हुई। इन लोगों ने एक गैंग बनाया तथा मुजफ्फरपुर एवं वैशाली के अपराधियों से बातचीत चल रही थी कि पुलिस ने दबोचा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें