spot_img

अश्लील गाना बजाने का किया विरोध तो घेरकर एक पुरुष समेत तीन महिलाओं को जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement -

सरकार और सरकार की पुलिस भले ही अश्लील गानों को लेकर सख्त दिखे लेकिन धरातल पर सख्ती दिख नहीं रही। ना ही कहीं कोई कार्रवाई होती दिख रही। ताजा मामला नालंदा का है जहां एक ही परिवार के चार लोगों की पिटाई इस वजह से की गई कि उसने शिवरात्रि पर अश्लील गाना बजाने से मना किया। इसपर एक ही परिवार के चारों लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई।

- Advertisement -

मामला, जिले के बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव का है, जहां एक मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर अश्लील गाना बजाने से मना करने पर एक ही परिवार के चार लोगों की जमकर धुनाई कर दी गई। इसमें एक पुरूष जबकि अन्य तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी जख्मियों का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शिवरात्रि पर स्थानीय मंदिर में अश्लील गाना बजाया जा रहा था, जिसका इललोग ने विरोध किया था। इसके बाद दिनदहाड़ इनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। वहीं शाम में जब इनका लड़का बाहर गया तो करीब आधा दर्जन लोगों ने घेर कर उसकी भी बुरी तरह पिटाई कर दी। बचाने के लिए जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मामले की जानकारी बिहार थाना को दे दी गई है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: Nitish- Modi की जोड़ी हिट हो गइल…Nitish राज्यसभा MP… PM मोदी ने सराहा अनुभव, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी ताकत

राज्यसभा सांसद: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।...

Darbhanga Railway News: गर्मियों में यात्रियों को सौगात: गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, जानें रूट और टाइमिंग

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे हैं या...

Bhagalpur News: भागलपुर में ‘Land Grabbing Gang’ का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है ‘Land Grabbing Gang’ का मॉड्यूल?

Land Grabbing Gang: भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने...