spot_img

दरभंगा की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जाना क्या है मोटे अनाज खाने का फायदा

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। कृषि विज्ञान केंद्र, जाले में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रसार कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई।

कार्यक्रम के तहत मोटे अनाजों से स्वास्थ्य एवं पोषण लाभ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह वैज्ञानिक पूजा कुमारी ने बताया कि विश्व में वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स इयर के रूप में मनाया जा रहा है।

वैज्ञानिक पूजा कुमारी ने बताया कि मिलेट्स जिन्हें हिंदी में मोटा अनाज कहा जाता है, इसमें ज्वार, बाजरा, रागी, कवनी, सावा इत्यादि अनाज शामिल है। यह पौष्टिक अनाज होते हैं जो फाइबर, खनिज और अन्य पोषक तत्व से भरपूर होते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bal Shram News: बाल श्रम उन्मूलन में दरभंगा की ऐतिहासिक जीत! उप श्रमायुक्त राकेश रंजन को मिला सम्मान

मोटे अनाज विभिन्न बीमारियों जैसे मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी समस्या आदि से लड़ने में भी सहायक होते हैं। मोटे अनाजों में लौह तत्व, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिंस आदि भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।भारत में लगभग 6 से 7 तरीके के मोटे अनाज उगाए जाते हैं। तथा हमारा भारत दुनिया में मोटे अनाज का पांचवा सबसे बड़ा निर्यातक है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दहेज हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार: दरभंगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सनसनीखेज खुलासा!
इस कार्यक्रम में जाले प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के 43 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को केंद्र के पौध संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. गौतम कुणाल ने केंद्र के विभिन्न प्रत्यक्षण इकाई जैसे, मशरूम उत्पादन, अजोला, मखाना, केंचुआ खाद, समेकित कृषि प्रणाली एवं जलवायु अनुकूल परियोजना अंतर्गत केंद्र में चल रहे दीर्घकालीन परीक्षण प्रक्षेत्र आदि को दिखाया एवं सभी इकाइयों के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जगपाल, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ चंदन कुमार  तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Horn News: बिहार में अब नहीं बजेंगे तेज हॉर्न! सरकार का बड़ा एक्शन, क्या आप भी हैं सावधान?

बिहार में अब वाहनों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न और मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न के खिलाफ सख्त अभियान चलेगा। सरकार ने ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहन मालिकों#BiharNews,#HornAction,#NoisePollution

Samastipur Cricket News: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने दिखाया दम! जड़ा तूफानी शतक, क्रिकेट जगत में हड़कंप

समस्तीपुर के युवा बल्लेबाज आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अभ्यास मैच में धमाकेदार शतक जड़ा। वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई की इस पारी से स्थानीय क्रिकेट में नई उम्मीदें जगी#SamastipurCricket,#AshirwadSuryavanshi,#BiharSports

Bihar Police News: बड़ी खबर! बिहार पुलिस में लौट रहा जोनल सिस्टम, अपराधियों की अब खैर नहीं, कानून-व्यवस्था सुधरेगी!

बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! सम्राट चौधरी सरकार ने सात साल पहले खत्म की गई जोनल व्यवस्था को फिर से बहाल करने का फैसला किया है। इससे फील्ड पुलिसिंग मजबूत होगी, अप#BiharPoliceNews,#SamratChaudhary,#BiharGovernment

Patna Zoo News: पटना चिड़ियाघर में नई रौनक! मैसूर से आ रहा नर जिराफ, जानें क्यों है खास?

पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में जल्द ही मैसूर चिड़ियाघर से एक नर जिराफ आने वाला है। यह कदम जिराफों के प्रजनन स्टॉक को मजबूत करेगा और आनुवंशिक विविधता बढ़ाएग#PatnaZooNews,#GiraffeTransfer,#BiharNews