back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में पान मशाला व्यवसायी संजय भगत ने सुनाई पुलिस को कातिलाना हमले और बड़ी लूट की सच्चाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दो दिन पूर्व अपराधियों ने पान मशाला व्यापारी संजय उर्फ संजीत भगत से दस लाख रुपए लूट लिए थे। इस मामले में बिरौल पुलिस ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

यह एफआईआर बेता ओपी पुलिस की ओर से जख्मी संजय भगत से डीएमसीएच मे लिए बयान के आधार पर दर्ज किया गया। इसमें संजय ने कहा है कि 20 फरवरी 23 को करीब 20-45 बजे सुपौल बाजार स्थित अपना दुकान बंद कर दस लाख रुपए बैग में रखकर बुलेट से घर जा रहा था।

- Advertisement -

बलिया रोड स्थित संजीवनी क्लास के सामने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मी सामने के तरफ से आया और इनके मोटरसाइकिल को आगे रोक दिया एवं ये भी अपना मोटरसाइकिल रोक दिये।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कोलकाता में मिथिला का डंका! साहित्य के तीन नए नक्षत्र और चमके... कमलाकांत झा को अटल सम्मान, पढ़िए...बुचरू पासवान और फूलचंद्र झा 'प्रवीण' भी सम्मानित

इसी बीच तीनों अपराधकर्मी उतर कर आया। इनमें से एक ने इनके कनपट्टी में पिस्टल सटा दिया एवं बुलेट में टंगा रूपए से भरा बैग निकालने लगा, जिसका विरोध करने पर पिस्टल के बट से इनके मुंह के पास मारना शुरू कर दिया, जिससे ये घायल हो गए।

संजय ने आगे बताया कि इसी बीच इनका छोटा भाई रंजीत भगत भी अपना दुकान बंद कर आ रहा था। तो, इनका भाई घटना देख कर पीछे से एक अपराधकर्मी को ईंट से मारा जिसपर अन्य अपराधकर्मी इनके भाई पर गोली चला दिया, परंतु अपने को बचाने में इनका भाई नीचे जमीन पर सो गया।

अपराधकर्मियों ने रूपए से भरा बैग लेकर हवाई फायरिंग करते हुए बस स्टैंड की ओर भाग गया। घटना को अंजाम देने वाले सभी तीनों लोगों का उम्र करीब 28 से 30 वर्ष तक होगा।

एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि जख्मी संजीत उर्फ संजय के द्वारा बेता ओपी मे दिये गए बयान के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। इसमें तकनीकी सेल के सहयोग से पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इसका उदभेदन जल्द किया जाएगा।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में लॉन्च हुआ iQOO 15R: गेमर्स के लिए नया पावरहाउस!

iQOO 15R: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और गेम-चेंजर दस्तक देने को तैयार है।...

Sridevi Death: श्रीदेवी की मौत का वो अनसुलझा रहस्य, बोनी कपूर ने किया था बड़ा खुलासा!

Sridevi Death: बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का अचानक निधन आज भी एक...

Holashtak 2026: जानें होलाष्टक का महत्व और प्रह्लाद की भक्ति कथा

Holashtak 2026: फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक की अवधि...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें