back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

बिहार में मॉब लिंचिंग…हाथ में सरिया, डंडा और पिस्टल लेकर गांव में घुसे तीन अपराधियों को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, बाबर की मौत, दो की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

गया जिले के बेलागंज थाना में डीहा गांव में मॉब लिंचिंग में जहां हथियार लेकर गांव में आये चोरों की भीड़ ने पिटाई की है। इसमें से एक की मौत हो गयी है और दो की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया। वहीं, मृत युवक का शव कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को गांव से एक बारात गई थी। गांव के ज्यादातर लोग बारात गये हुए थे। पूरे गांव में सन्नाटा था। तभी स्कार्पियो सवार करीब छह लोग गांव में घुसे, जिनके हाथ में सरिया, डंडा और पिस्टल आदि हथियार थे।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने जब उन्हें रोका तो वो भागने लगे। आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगे। संदेह होने पर लोगों ने शोर मचाया और फिर भीड़ ने इन्हें घेर लिया। इस दौरान तीन युवक तो अपनी स्कार्पियो में बैठकर फरार हो गये। जबकि तीन युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गये, जिन्हें लोगों ने बेरहमी से पीटा और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

- Advertisement -

स संबंध में पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने मौके पर पकड़े गए तीनों युवकों के साथ बुरी तरह से मारपीट की है। मारपीट की वजह से कुरीसराय के रहने वाले युवक बाबर (28) की मौके पर ही मौत हो गई।

दो की हालत नाजुक है। दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए पटना के अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक बाबर के परिजनों ने बेलागंज के रामपुर मोड़ को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाया और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जामिया एडमिशन: सुनहरा मौका, 30 नए कोर्स और फीस में बड़ी राहत

Jamia Admission: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह...

Kuldeep Yadav की शादी में Yuzvendra Chahal ने मचाया धमाल, बोले ‘तूने गलत बंदा बुला लिया!’

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे मजेदार और मस्तमौला खिलाड़ियों में से एक...

चैत्र नवरात्रि 2026: ग्रहों का गोचर और राशियों पर इसका दिव्य प्रभाव

चैत्र नवरात्रि 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें