back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

पूल गेम में हारने वालों पर हंसना पड़ा भारी, खिलाड़ियों ने कर दी एक बच्ची समेत 7 लोगों की गोली मार कर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ब्राजील के मातो ग्रोसो स्थित सिनोप शहर से गोलीबारी की एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पूल गेम में हारने वाले दो खिलाड़ियों ने गोलीबारी में सात लोगों की जान ले ली। मृतकों में एक 12 साल की लड़की भी शामिल है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,ब्राजील में पूल गेम में हारने वालों पर हंसना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। हंसने से गुस्साए हारने वाले दो खिलाड़ियों ने गोलीबारी कर सात लोगों की जान ले ली। मरने वालों में 12 साल की एक लड़की भी शामिल थी।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक ब्राजील के मातो ग्रोसो स्थित सिनोप शहर में पूल गेम के दौरान दो खिलाड़ी लगातार दो गेम हार गए थे। लगातार दो गेम हारने पर उनके पास खड़े दूसरे खिलाड़ी हंसने लगे। पहले ही लगातार हार से परेशान दोनों खिलाड़ियों ने अन्य खिलाड़ियों के हंसते ही आपा खो दिया। ये लोग बंदूक लेकर गेम एरिया में घुस गए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Telangana Municipal Elections: तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस का जलवा, खरगे बोले- जनता ने जताया भरोसा

घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें इस घटना की भयावहता पता चलती है। दोनों हमलावरों में से एक ने बंदूक के दम पर वहां मौजूद लोगों को दीवार के पास लाइन से खड़ा कर दिया। इसके बाद दूसरे साथी ने शॉटगन से लाइन में खड़े लोगों को गोली मारना शुरू कर दिया। दोनों ने एक-एक कर सात लोगों को गोली मारकर उनकी जान ले ली।

गोलीबारी करने के बाद दोनों हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि शूटरों की पहचान एडगर रिकार्डो डी ओलिविएरा और एजेकियास सूजा रिबेरो के रूप में कर ली गयी है। दोनों अभी फरार हैं। इनमें से एक हमलावर को पहले घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक ओलिविएरा ने मंगलवार सुबह पूल टेबल पर 60 हजार रुपये से ज्यादा गंवा दिए थे। हार से बौखला कर वह घर लौट गया। दोपहर को वह एक और मैच के लिए रकम लेकर लौटा। इस दौरान एजेकियास उसके साथ था। हालांकि, इन्हें फिर हार मिली। इसी दौरान जब उन्हें हराने वालों के साथ आसपास मौजूद लोग हंसने लगे तो दोनों ने आपा खो दिया और इस घटना को अंजाम दिया।

बताया गया है कि यह खिलाड़ी पूल में लगातार दो गेम हार गए थे। इस दौरान उनके पास ही खड़े दूसरे खिलाड़ी हंसने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद हारे हुए दोनों खिलाड़ियों ने आपा खो दिया और बंदूक लेकर गेम एरिया में घुस गए।

यह भी पढ़ें:  Supaul News: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 39 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, संचालकों में मचा हड़कंप, देखें पूरी लिस्ट

घटना का जो वीडियो वायरल है, उसमें देखा जा सकता है कि एक हमलावर बंदूक के दम पर सभी शिकारों को पहले दीवार के पास लाइन से खड़ा करता है और उसका दूसरा साथी अपने ट्रक से शॉटगन लाकर उन्हें गोली मार देता है। इसके बाद दोनों मिल कर एक-एक कर सात लोगों की जान ले लेते हैं।

यह भी पढ़ें:  Holi Special Train 2026: दिल्ली-कोलकाता से बिहार आना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और टाइम-टेबल

गोलीबारी करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार भी हो गए। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शूटरों की पहचान कर ली है, इनमें एक का नाम एडगर रिकार्डो डी ओलिविएरा है, जबकि दूसरे का नाम एजेकियास सूजा रिबेरो है। दोनों अभी फरार हैं। इनमें से एक हमलावर को पहले घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए सुनहरा मौका! वित्त मंत्रालय में Sarkari Naukri के 75 पद

Sarkari Naukri: वित्त मंत्रालय ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया...

Daryl Mitchell और कीवी सितारों ने T20 वर्ल्ड कप के बीच किया कमाल, ऑटो की सवारी से जीता दिल!

Daryl Mitchell: क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले न्यूजीलैंड...

Pulwama Attack: पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी, देश के वीरों को नमन!

Pulwama Attack: 14 फरवरी 2019 का वो मनहूस दिन, जब पूरे देश की आंखें...

भारतीय शेयर बाजार में हलचल: चार कंपनियों को मिला IPO का ग्रीन सिग्नल

IPO: भारतीय प्राइमरी मार्केट में जल्द ही एक बड़ी हलचल देखने को मिलने वाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें