back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

ट्रक हो गया बीच रास्ते में खराब, चालक खोजने निकला मेकेनिक, रखवाली कर रहे खलासी की अपराधियों ने कर दी गोली मारकर हत्या…वजह बनी सिर्फ 5 हजार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
रोहतास (Rohtas News) से बड़ी खबर है जहां महज पांच हजार रुपए के लिए ट्रक खलासी  भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी सादिया निवासी  शंभु यादव के 35 वर्षीय पुत्र अनु यादव की हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर खलासी को गोली मार दी।
मामला, रोहतास जिले का है जहां शुक्रवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक ट्रक खलासी अनु की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों मे खलासी के पास से पांच रुपये लूट लिए। घटना देर रात 12 से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। वारदात जिले के काराकाट थाना के बिहटा-बडीहा पथ का है।

यह भी पढ़ें:  Patna High Court का बड़ा फेरबदल: Darbhanga समेत Bihar के कई जिलों के जज बदले, देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट

जानकारी के अनुसार, गाड़ी की रखवाली के लिए खलासी अनु सिंह उसी में सो रहा था। इसी दौरान कुछ हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके और खलासी से लूटपाट करने लगे। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे खलासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।  पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया।

पुलिस के अनुसार भोजपुर के आरा से खाली ट्रक नासरीगंज की ओर जा रही थी। सिकरिया गांव के समीप ट्रक में खराबी आ गई। ट्रक की पत्ती टूट गई थी। इसलिए ट्रक के खलासी ट्रक को काराकाट-नासरीगंज रोड में खड़ाकर सो गए थे।
ट्रक पर खलासी रखवाली को सोया था। चालक ट्रक ठीक कराने को मेकेनिक लाने गया था। तभी अज्ञात अपराधी खलासी को आग्नेयास्त्र का भय दिखा कर लूटने लगे खलासी ने विरोध जताया तो उसे गोली मारकर हत्या कर दी। और पांच हजार रुपये लूट कर चलते बने। घटना देर रात 12 बजे से दो बजे के बीच की बताई जा रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी के जितवारपुर में बनेगा Bihar का पहला क्राफ्ट विलेज, 9 करोड़ की सौगात से बदलेगी कलाकारों की दुनिया, पढ़िए शिल्पग्राम की नींव, क्या है Craft Village परियोजना और कैसे बदलेगी गांव की सूरत?

चालक ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे किसी ट्रक का दरवाजा खटखटाया तो खलासी ने बिना पूछे खोल दिया। इसके बाद लुटेरे ट्रक में चढ़कर मारपीट करने लगे। चालक की जेब में रखे 5 हजार रुपए छीन लिया।

- Advertisement -

चालक ने बताया कि दोनों बदमाशा को पकड़ने की कोशिश की। तब उनमें से एक ने फायर कर दिया। गोली खलासी की पीठ में लगी और उसकी मौत हो गई। बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। इधर, काराकाट थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि ट्रक लूट में खलासी की हत्या हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

- Advertisement -

एसपी विनीत कुमार के अनुसार लूटपाट में शामिल अपराधियों को पुलिस तलाश में लगी है। शव को पोस्टमार्टम को सासाराम भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar AI: UK के मंत्री कनिष्क और संजय झा की मुलाकात से बिहार में AI का नया सवेरा, पढ़िए... Bihar के तकनीकी परिदृश्य
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें