spot_img

Darbhanga के सुंदरपुर में तारडीह के शिक्षक के घर भीषण चोरी, यहां तो 4 बाइक भी चोर उड़ा ले गए

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना में नये थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के साथ ही चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि होने की सूचना हैं।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करते ही जहां चार मोटरसाइकिल की चोरी हो जाने की सूचना हैं। वहीं, विवि थाना क्षेत्र के सुंदरपुर मुहल्ला स्थित वार्ड नंबर पांच के शिक्षक कॉलोनी से एक शिक्षक के घर से करीब चार लाख मूल्य के सामानों की चोरी हो गई है।

- Advertisement -

तारडीह प्रखंड के शिक्षक अशोक कुमार महतो ने कहा कि वे 14 फरवरी को रांची एक श्राद्ध कर्म में गये थे। इस दौरान घर की देखभाल एवं घर में सोने के लिये बगल की एक महिला को चाभी देकर गये थे। शिक्षक अशोक ने कहा कि शायद वह महिला घर में नहीं सोती होगी इस कारण चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: हनुमाननगर में बनेगा Plus Two Model School का बनेगा नया भवन, नए प्लस टू मॉडल स्कूल के लिए आया अपडेट

अशोक ने कहा कि 25फरवरी को जब रांची से घर लौटे तो उनका दरवाजा खुला था। घर में प्रवेश किये तो सारा समान बिखरा हुआ था। जब आभूषण और अन्य सामानों को देखा तो सब गायब था। उन्होंने कहा कि चोरों ने सभी सामानों की चोरी कर ली, जिसका मूल्य चार लाख से ऊपर हैं।

शिक्षक अशोक ने कहा कि इसकी लिखित सूचना विवि थाना को दिया। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा। और, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया यही नहीं फोटो भी खींचा। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और मुहल्ला में लगे सीसीटीवी को पुलिस देख रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में राजस्व कर्मियों पर गिरी गाज, 2.27 लाख की होगी वसूली, पढ़िए कौन कौन आए जद में, पूरी लिस्ट और रिकवरी...

बिहार लोक सेवा अधिनियम: मधुबनी में एक बार फिर सरकारी तंत्र की सुस्ती पर...

Samastipur Railway News: समस्तीपुर में 140 टन क्षमता वाली ‘Railway Crane’ तैनात, रेल दुर्घटना राहत में आएगी तेजी

Railway Crane: अरे भाई साहब! रेल पटरियों पर काम करने वाली ये विशाल मशीनें...

Darbhanga News: बिरौल प्रमुख अविश्वास के घेरे में, मुखी देवी की कुर्सी पर मंडराया खतरा, 11 मई को होगा शक्ति परीक्षण

बिरौल प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव: दरभंगा के बिरौल प्रखंड में इन दिनों सियासी पारा हाई...