spot_img

भारतीय किसानों की सुरक्षा में तैनात BSF जवानों पर बांग्लादेशियों ने किया हमला, दो जवान गंभीर

spot_img
- Advertisement -

बड़ी खबर बंगाल के करीब इंटरनेशनल बॉर्डर से आयी है। यहां भारतीय किसानों की सुरक्षा में तैनात BSF जवानों पर बांग्लादेशी ग्रामीणों और बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

इनके सिर पर गंभीर चोट आई है। जवानों के हथियार भी छीन लिए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -

BSF के मुताबिक, घटना बंगाल फ्रंटियर के बेरहामपुर सेक्टर में बनी निर्मलचर पोस्ट 35 बटालियन के इलाके में हुई। BSF ने इस मामले को बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) के सामने उठाया और फ्लैग मीटिंग बुलाई है, ताकि बांग्लादेशी बदमाशों से जवानों के हथियार बरामद किए जा सकें और ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

- Advertisement -

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आने वाला यह क्षेत्र बांग्लादेश की सीमा से लगता है। निर्मलचर गांव के लोगों का आरोप है कि बांग्लादेशी किसान फसलों को नुकसान पहुंचाने के लिए अपने मवेशियों को जानबूझकर हमारे खेतों में छोड़ देते हैं। वे इसी बहाने भारतीय सीमा में भी अवैध तरीके से आ जाते हैं। शिकायत पर उनकी सिक्योरिटी के लिए BSF ने यहां अस्थायी चौकी बनाई है।

घटना वाले दिन किसानों के बीच बदमाश भी घुसे रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को बॉर्डर पोस्ट निर्मलचर पर जवान ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच उन्होंने बांग्लादेशी किसानों को भारतीय सीमा में आने से रोक दिया।

देखते ही देखते बांग्लादेश से आए सौ से ज्यादा किसानों और उनके बीच घुसे बदमाशों ने भारतीय सीमा में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जवानों पर हमला कर दिया। इसके बाद वापस भाग गए। BSF ने रानीताला थाने में FIR भी दर्ज कराई है।

साउथ बंगाल फ्रंटियर के एक प्रवक्ता ने बताया कि जब तस्कर और अपराधियों को सीमा पार अपनी अवैध गतिविधियों में सफलता नहीं मिलती है, तो वे जवानों पर हमला कर देते हैं। पहले भी जवानों पर बदमाशों और उनके साथियों ने हमला किया है, लेकिन जवान उन्हें उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देते।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी चिंता है : क्यों बदला बिहार में मौसम का स्वभाव! IMD की बड़ी स्टडी से खुलेंगे जलवायु परिवर्तन के राज

Bihar Climate Change: बिहार में जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को देखते हुए IMD ने एक विशेष वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया है। पिछले 20 साल में 13 बार कम बारिश, 'झपसी' का गायब होना और#BiharClimateChange,#IMDStudy,#BiharMonsoon

बिहार में मुहर्रम पर बड़ा फैसला: बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, डीजे-भड़काऊ गाने बैन, जानें मुख्य सचिव प्रत्यय, DGP विनय ने बताया -क्या हैं नए...

Bihar Muharram: मुहर्रम 2026 से पहले बिहार सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बिना लाइसेंस जुलूस, डीजे और भड़काऊ गानों पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य सचिव और डीजीपी ने सभी DM-S#BiharMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ‘एक्शन मोड’: 6 अधिकारी नपे, 1 निलंबित; Bihar Education में हड़कंप!

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में 6 अधिकारियों पर अन#BiharEducationMinister,#MithileshTiwari,#BiharNews

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिहार में स्कूलों का टाइम बदला! भीषण गर्मी में बच्चों को मिली बड़ी राहत, जानें नया समय

Bihar School Timings: बिहार में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे, जिससे छात्रो#BiharNews,#BiharSchoolTimings,#HeatwaveAlert