back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

बिहार का छोरा भारतीय तेज गेंदबाज Mukesh Kumar को भा गई बिहारी छोरी, की सगाई, IPL-2023 के बाद करेंगे शादी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भारतीय क्रिक्रेट के तेज गेंदबाज मुकेश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने अपने करीबी दोस्त दिव्या सिंह से सगाई कर ली है। दिव्या छपरा जिला की रहनी वाली है। दोनों ने जिले के ही एक होटल में सगाई की है। इस दौरान दोनों को परिवार और दोस्त मौजूद रहे।

- Advertisement -

मुकेश गोपालगंज सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव निवासी हैं। उनके पिता का नाम काशीनाथ औऱ मां  नाम मालती है। मुकेश जब छोटे थे तब ही उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद से उनकी मां ने ही मां-बाप दोनों की जिम्मेदारियां निभाई। दो भाइयों में मुकेश कुमार छोटे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार दोनों आईपीएल-2023 के बाद शादी करेंगे। बता दें कि मुकेश इस बार दिल्ली कैपिटल्स की ओर से किल्ली कबाड़ते नजर आएंगे। उन्हें साल 2022 में ही भारतीय टीम में जगह मिली है। उनके सगाई की खबर सोशल मीडिया पर फैली। उन्हें बधाई देने वालों का ताता लग गया।

- Advertisement -

मुकेश की लाइफ पार्टनर छपरा की रहने वाली दिव्या सिंह है। बताया जा रहा है कि दिव्या मुकेश की करीबी दोस्त है। अब लाइफ पार्टनर बनने जा रहीं हैं। साधारण परिवार से आने वाली दिव्या के परिवार के सदस्य भी इस सगाई में शामिल हुए। सगाई के बाद परिवार के सदस्यों के साथ क्रिकेटर मुकेश कुमार सिंह काशी की यात्रा पर निकल गए।

मुकेश को बचपन से ही क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी। मुकेश कुमार ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन से निकलकर बंगाल में अंडर-19 खेलने के बाद बंगाल के लिए ही रणजी ट्रॉफी खेला। रणजी ट्रॉफी से इंडिया-ए टीम में बीते साल-2022 में शामिल हुए। इंडिया-ए और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में 13 ओवर में पांच विकेट लेकर महज 36 रन दिए। बेहतर प्रदर्शन के बाद इसी साल इंडिया टीम का हिस्सा बनें। अब आइपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपीटल्स ने साढ़े पांच करोड़ रुपए में टीम का हिस्सा बनाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोबाइल टचस्क्रीन: आपकी उंगलियों का जादू, जानें कैसे करती है काम!

Mobile Touchscreen: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है और इसकी कार्यप्रणाली...

Bhagalpur News: AI Summit में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हंगामा, भागलपुर के वकीलों ने कहा- ‘यह देश का अपमान है’

AI Summit: जब दिल्ली के भारत मंडपम में भविष्य की तकनीक पर दुनिया मंथन...

सुरभि ज्योति ने बताया कैसा रहा उनका प्रेग्नेंसी का सफर, जून 2026 में होगी नन्हे मेहमान की एंट्री!

Surbhi Jyoti News: टीवी की दुनिया की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से...

नई Renault Duster: 160bhp की पावर के साथ दमदार वापसी, प्री-बुकिंग शुरू!

Renault Duster: अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड SUV की तलाश में हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें