spot_img

समस्तीपुर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक सुबह खुला, घुसे 4 अपराधी, 9.45 लाख लूटे और चलते बने

spot_img
- Advertisement -
समस्तीपुर से बड़ी खबर है जहां दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में घुसकर अपराधियों ने नौ लाख लूटते हुए बड़ी वारदात को दिनदहाड़ अंजाम दिया है। अपराधी कैश लेकर वहां से फरार हो गए। वारदात चांदचौर के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे हुई जब अचानक चार अपराधियों ने बैंक में धावा बोलते हुए जमकर तांडव मचाया है। लुटेरों ने बैंक से कैश उठाया और फिर दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

उजियारपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शंकर चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के चांदचौर शाखा में दिनदहाड़े भीषण लूट हुई है। बुधवार को बैंक खुलते ही चार अपराधियों ने बैंक में घुसकर लगभग 9 लाख 45 हजार रुपये लूट लिए। चारों लुटरे दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए थे। सभी लुटेरों की उम्र 20 से 25 साल बतायी जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet Expansion: सम्राट कैबिनेट का विस्तार, PM मोदी -अमित शाह के पटना आगमन पर सुरक्षा चाक-चौबंद, BJP दफ्तर पहुंचे Patna DM -SSP, पढ़िए - नए चेहरे, जातीय-क्षेत्रीय संतुलन और गांधी मैदान की तैयारी

जानकारी के अनुसार, इस दौरान अपराधियों ने बैंक के अंदर मौजूद कैशियर और क्लर्क की पिटाई भी की। दोनों को गन प्वाइंट पर लेकर 9 लाख 45 हजार के आसपास रुपये लेकर फरार हो गए। गिनती के बाद आंकड़ें घट-बढ़ सकते हैं। घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस व दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।

- Advertisement -

इस दौरान बैंक में दो-तीन ग्राहक भी मौजूद थे। मौके पर लोगों की भीड़ बैंक के आसपास जुट गई। पुलिस भी पहुंची। एनएच-28 पर चांदचौर स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में सुबह बैंक खुलते ही दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधियों ने बैंक में घुसकर गन प्वाइंट पर मैनेजर सुरेंद्र कुमार और क्लर्क शैलेश को लेते हुए वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! कब आएगी नई तबादला नीति?

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश प्रसाद, दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय, पुलिस निरीक्षक उमा शंकर राय, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार, उजियारपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित डीआईयू टीम के अनिल कुमार, विश्वजीत कुमार आदि पहुंचे। मामले की जांच में जुट गए हैं। बैंक में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

इस संबंध में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश प्रसाद ने बताया कि जांच की जा रही है। दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि बैंक खुलते ही चार की संख्या में हथियार के साथ पहुंचे अपराधियों ने 9 लाख 45 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बीत गए 35 साल…’Tilka Majhi’ के नाम चैप्टर कब जोड़ेगा भागलपुर TMB विश्वविद्यालय @Deshaj Times Special Ep. 02 | कब मिलेगी बाबा...

1784 का वह साल, जब भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक आदिवासी योद्धा...

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर संवैधानिक संकट: राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प?

संवैधानिक संकट: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने...

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन में भयानक Container crash, अनियंत्रित प्लाईवुड लदा कंटेनर घर में घुसा, लाखों का नुकसान

कंटेनर हादसा: दरभंगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां...

Cooperative Department: सहकारिता विभाग में 212 कर्मियों को मिला उच्चतर पदों का अस्थायी प्रभार, पटना में नई ऊर्जा का संचार

Cooperative Department: बिहार के सहकारिता विभाग ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है!...