spot_img

Minister Sanjay Kr Jha ने कहा, Darbhanga Airport पर जल्द रात में भी विमानों का आवागमन होगा शुरू, निर्माण का श्री-गणेश जल्द

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) पर आधुनिक सिविल एन्क्लेव के निर्माण, रनवे के विस्तार और नाइट लैंडिंग सुविधा की स्थापना के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा राज्य सरकार से मांगी गई कुल 78 एकड़ भूमि में से शेष भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई।

- Advertisement -

दरभंगा एयरपोर्ट के लिए दो किस्तों में भूमि अधिग्रहण पर राज्य सरकार द्वारा कुल 342.43 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की गई।

- Advertisement -

जल संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने दरभंगा एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि दरभंगा एयरपोर्ट पर नई सुविधाओं का निर्माण अब जल्द शुरू होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सीएम साइंस कॉलेज BCA Admission: AICTE मान्यता के बाद 60 सीटों पर प्रवेश शुरू, ऐसे करें आवेदन

मंत्री संजय झा ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट पर आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण होने से यहां से आने-जाने वाले यात्रियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें यात्रा का सुखद अहसास होगा। इसके अलावा नाइट लैंडिंग फैसिलिटी की स्थापना होने से रात में भी विमानों का आवागमन हो सकेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: मजदूर दिवस पर अररिया में लगा खास शिविर, श्रमिकों को मिली महत्वपूर्ण योजनाओं की टिप्स

मजदूर दिवस: अररिया में इस साल मजदूर दिवस सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं रहा,...

Bhagalpur News: बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, भागलपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान: भागलपुर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा!...