back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा मदरसे से बच्चे को लेकर लौटे रहे बाइक सवार को ऑटो ने सामने से रौंदा, हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। ऑटो और बाइक की सीधी आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार को राजकीय उच्चपथ कमतौल जोगियारा के मुरैठा दीनकर चौक की है जहां सुबह आठ बजे यह हादसा हुआ।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, देउरा बंधौली गांव निवासी बाइक सवार अब्दुल बारीक व अज्ञात ऑटो में सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गए। घायल बाइक सवार अब्दुल बारिक के परिजनों ने बताया कि घायल शिक्षक अब्दुल बारीक सिंहवाड़ा थाना के तेहवारा स्थित एक मदरसे से अपने बच्चे को लेकर घर वापस आ रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhaga Suspicious Death: सुरक्षा गार्ड की अकाल मृत्यु...संदिग्ध...अचानक थम गईं सांसें, पढ़िए गहराया रहस्य और परतें उधेड़ने में जुटी पुलिस

जहां मुरैठा में विपरित दिशा से तेजी से आ रहा ऑटो ने बाइक में जबर्दस्त ठोकर मार दी। इसमें शिक्षक अब्दुल बारीक बुरी तरह घायल हो गए। बाइक के पीछे बैठे उनेका पुत्र बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी।

- Advertisement -

वहीं, जख्मी शिक्षक को कमतौल के एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया, जहां उपकी स्थित गंभीर देख उन्हें डीएम सीएच रेफर किया गया है। इधर, घायल अज्ञात ऑटो चालक घायलावस्था में घटना स्थल से ऑटो सहित मौके से भागने मेंं सफल रहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में दशकों पुराने ब्लॉक ऑफिस पर चलेगा बुलडोजर, DM Kaushal Kumar ने दिए आदेश, बनेगा हाईटेक भवन
मौके पर पहुंचे जाले थाना पुलिस व चौकीदार बाइक को जब्त कर लिया है। लोगों का कहना है कि घटना स्थल पर लगातार दुर्घटना हो रही है। उक्त स्थल पर प्रशासन से ब्रेकर बनवाने की मांग पर अब तक गौर नहीं किया गया है। स्थानीय लोगो ने बताया कि उक्त स्थल पर दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। और, कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Water Crisis: दिल्ली ने जाना दरभंगा में पानी की किल्लत, पढ़िए 66 साल पुराने पश्चिमी कोसी तटबंध का रिचार्ज

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: Aaj Ka Panchang और निशिथ काल पूजा का महत्व

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की पावन तिथि पर 'महादेव' शिव की आराधना...

आज का राशिफल: 15 फरवरी 2026 – जानिए आपकी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल...

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें