back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 16, 2026
spot_img

1 बाइक, सवार थे 4 लोग, बेलगाम ट्रक ने चारों को कुचला…दूधमुंही बच्ची और दो बहनों समेत तीन की मौत

spot_img
- Advertisement -

जमुई जिले के सिकंदरा में गुरुवार की देर रात सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिरिहिंडा के पास सड़क हादसे में दो महिला व एक मासूम सहित तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में बाइक चालक को भी चोट लगी है। मरने वालों में दो बहनें शामिल है। उनके साथ चार माह का बच्चा भी था।

- Advertisement -

हादसा सिकंदरा थाना इलाके के पिरहिंडा गांव के पास की है जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और चार महीने की एक एक बच्ची शामिल है, जबकि बाइक पर सवार युवक घायल हो गया।

- Advertisement -

घटना में जिन दो युवतियों की मौत हुई है, दोनों खैरा थाना क्षेत्र के केन्डीह गांव की रहने वाली थी। वहीं दोनों को बाइक पर ला रहा रिश्तेदार छोटे लाल तांती, पिता चंद्रिका तांती बांका जिला का रहने वाला है। वह अपनी रिश्तेदार प्रियंका कुमारी और नेहा कुमारी को शेखपुरा से बीए पार्ट 2 की परीक्षा दिलाकर अपने घर वापस लौट रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में NDA का दबदबा कायम, सभी पांचों सीटों पर लहराया जीत का परचम!

मौके से चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने तीनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। बीच सड़क पर दो युवती के साथ एक छोटी बच्ची का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था. बाइक चालक छोटे लाल तांती ने बताया कि दोनों महिला उसके भाई के साला की पत्नी थी। दोनों को परीक्षा दिलवाकर वह घर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर धनराज सिंह कॉलेज के पास डीजे वाहन को देखकर बाइक चालक सड़क से साइड हुआ। तभी पीछे से तेज गति में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित नेहा कुमारी की 4 माह की पुत्री की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में बाल-बाल बचा बाइक चालकः इस हादसे में बाइक चालक बाल-बाल बच गया।  पढ़िए पूरी खबर

पुलिस के मुताबिक डीजे गाड़ी की रफ्तार को देखकर बाइक सवार लड़खड़ा गया, तभी पीछे से आ रहे बेलगाम ट्रक ने चारों को कुचल दिया दिया। घटनास्थल पर ही एक बच्चे समेत दो महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे चालक ठोकर के बाद कुछ दूर तक जा गिरा। युवक आंशिक रूप से जख्मी हुआ। बाइक चलाने वाला युवक छोटेलाल तांती नेहा का देवर है। ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मरने वालों में बबलू तांती की पत्नी नेहा कुमारी व उसकी प्रियंका कुमारी व मासूम बच्ची नेहा शामिल हैं। हादसे की शिकार बनी दोनों युवतियां खैरा के केंडीह के नरेश तांती की बेटी थीं।

सिकंदरा थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल के रवाना हो गए। महिला के पास मिले एडमिट कार्ड के मुताबिक महिला अपनी बहन व देवर के साथ परीक्षा देने शेखपुरा गई थी। परीक्षा देकर लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Suryakumar Yadav का बड़ा बयान: भारतीय क्रिकेट की ’बेंच स्ट्रेंथ’ पर कही दिल की बात, तीन टीमें बनाने का दावा!

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए इससे बेहतर खबर और क्या हो सकती...

Darbhanga News: भरवाड़ा बाजार में पिकअप से लाखों का साउंड सिस्टम उड़ा ले गए चोर, Singhwara पुलिस के हाथ खाली

Singhwara News: दरभंगा में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे भरी...

आपका FASTag क्यों है इतना ज़रूरी: जानिए 5 महत्वपूर्ण बातें

FASTag: हाईवे पर सफर करने वाले हर वाहन चालक के लिए अब FASTag एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें