
गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट को होली के दिन ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से पुलिस और एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मचा है। पत्र में गया हवाई अड्डा सहित अन्य कई स्थानों को होली के दिन ड्रोन व केमिकल से हमले करने की जिक्र है। धमकी भरा पत्र सीधे उत्तर प्रदेश के वाराणसी हवाई अड्डा के डायरेक्टर को प्रेषित है।
या एयरपोर्ट पर एक कथित आतंकी संगठन ने ड्रोन से हमले की धमकी दी है। इस धमकी के बाद गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा पहले से भी कड़ी कर दी गई है। धमकी को देखते हुए एयरपोर्ट के पूरे कैम्पस मुसाफिरों की जांच का काम और कड़े तरीके से किया जा रहा है।
ये धमकी भरा पत्र गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर को भेजा गया है। पत्र में होली के दिन एयरपोर्ट पर ड्रोन और केमिकल से हमला करने का जिक्र है। इस पत्र में कुल 27 लोगों के नाम और पते गिए गए हैं। इसमें से तीन गया के ही रहने वाले हैं। इस धमकी भरे पत्र को गृह मंत्रालय दिल्ली और एसएसपी गया को भेज दिया गया है। वहीं मामले के संज्ञान में आते ही गया में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही जांच एजेंसियां और पुलिस भी एक्शन में आ गई हैं।
इस दौरान सुरक्षा से जुड़े सभी पाइंट्स पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। चिट्ठी में मिली धमकी के हिसाब से खासतौर पर ड्रोन हमले को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं ATC यानि एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोल को भी अलर्ट कर दिया गया है। ड्रोन हमले की चिट्ठी गया एयरपोर्ट के निदेशक के नाम से भेजी गई थी। इसके बाद गया के एसपी को इसकी जानकारी दी गई तो प्रशासन फौरन अलर्ट हो गया।
एयरपोर्ट की सुरक्षा में पहले से ही तैनात CISF के जवानों को खास तौर पर सबसे ज्यादा अलर्ट रखा गया है। एक स्थानीय अखबार के मुताबिक हवाई अड्डे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ड्रोन हमले की खबर के बाद बुधवार की रात को ही एक घंटे के अंदर हवाई अड्डे की सुरक्षा की समीक्षा की गई।
इस समीक्षा के दौरान जिले के आला पुलिस अफसर भी शामिल थे। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने जानकारी दी कि चहारदीवारी के बाहरी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गयी है। इस दौरान संदिग्धों पर विशेष नजर है। आपको बता दें कि गया एयरपोर्ट से ज्यादातर विदेशों की फ्लाइट जाती है।
मामला संज्ञान में आते ही गया एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश जारी किया गया हैं। साथ ही पुलिस व जांच एजेंसियां एक्शन में आ गई हैं। यह पत्र गया हवाई अड्डा डायरेक्टर को भेजी गई है। उक्त पत्र में गया हवाई अड्डा सहित अन्य कई स्थानों को होली के दिन ड्रोन व केमिकल से हमले करने की जिक्र है। धमकी भरा पत्र सीधे उत्तर प्रदेश के वाराणसी हवाई अड्डा के डायरेक्टर को प्रेषित है।
धमकी भरा पत्र मिलने बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा ने जिला पुलिस व तमाम एजेंसियों को सूचना दी। सूचना के आधार पर गया एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही एयरपोर्ट की एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात CISF के जवान को भी हाई अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया हैं।
वहीं एयरपोर्ट पर हर आने-जाने लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट के आंतरिक परिसर में यात्रियों की जांच की प्रक्रिया को और सख्त कर दी गयी है और सुरक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं पर निगरानी बढ़ा दी गयी है। मुख्य रूप से ड्रोन अटैक को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है व एयरपोर्ट टैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
इस मामले में एसएसपी आशीष कुमार भारती ने बताया कि गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के डायरेक्टर बंगजीत साहा को एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें गया हवाई अड्डा एवं अन्य स्थानों के संबंध में धमकी भरा मामला अंकित है। पत्र सीधे डायरेक्टर, वाराणसी हवाई अड्डा, उत्तर प्रदेश को प्रेषित है। उक्त पत्र में कुल 27 व्यक्तियों का नाम पता अंकित है, जिसमें बिहार के 21 व्यक्तियों के नाम पता (जिसमें से गया जिला के तथाकथित 3 व्यक्तियों का नाम पता अंकित है), झारखंड के 2 व्यक्तियों के नाम पता तथा असम के 4 व्यक्तियों के नाम पता अंकित हैं।


