spot_img

चल रही थी शादी की रस्म, महिलाएं गा रही थीं गीत, स्टेज पर वरमाला हुआ, तस्वीरें ली गईं और सामने दुल्हें की हो गई मौत…स्टेज पर लाश

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के एक गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक शादी समारोह में जयमाला की रस्म के बाद स्टेज पर ही दूल्हे की मौत हो गई। मौत का कारण डीजे को माना जा रहा है। डीजे की आवाज से दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही जा रही है।

- Advertisement -

इस घटना से दोनों परिवार ही नहीं, बल्कि गांव और इलाके में मातम जैसा माहौल है। शादी करने गया दूल्हा वरमाला स्टेज पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौत का जो कारण बताया गया वह हैरान कर देने वाला था।

- Advertisement -

दरअसल, बारात जब दरवाजे पर पहुंची तो DJ रथ से निकल रही तेज आवाज से दूल्हा को घबराहट हो रही थी। दूल्हा ने कई बार DJ बंद करने के लिए भी कहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी बीच वरमाला की रस्म भी हुई है। परिजन स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। अचानक दूल्हा गिर गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IPL TEAM : क्या बिहार की IPL टीम बनेगी, कौन हैं अनिल अग्रवाल, जिनकी मांग पर CM Samrat Chaudhary ने दिया ग्रीन सिग्नल!

परिजन आननफानन में अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सीतामढ़ी लेकर गए। लेकिन, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान परिहार इलाके के मनिथर गांव निवासी स्वर्गीय गुदर राय के पुत्र सुरेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में बताया गया कि सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव में शादी की रस्म चल रही थी। महिलाएं गीत गा रही थीं। स्टेज पर वरमाला हुआ। तस्वीरें ली गई। अचानक दूल्हा बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत स्थानीय एक निजी चिकित्सक के यहां लोग लेकर गए। यहां जांच के बाद दूल्हे को मृत घोषित कर दिया गया। मौत का कारण डीजे को माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि दूल्हा बार-बार म्यूजिक बंद करने के लिये कह रहा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...