spot_img

शिक्षक ने Facebook पर सुसाइड नोट पोस्ट किया और फिर सिर में गोली मार कर ली खुदकुशी…सामने लाश और बगल में पड़ा था रिवाल्वर

spot_img
- Advertisement -

नवादा में शिक्षक हिसुआ के करमचक निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र एवं मेसकौर प्रखंड के बडोसर पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय अधगावां में कार्यरत शिक्षक उत्तम कुमार ने पहले फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट किया। फिर सिर में खुद को गोली मार ली। वारदात हिसुआ थानाक्षेत्र के उडसा टाल की है।

- Advertisement -

पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि मेरा पुत्र उत्तम कुमार मेसकौर प्रखंड के बड़ोसर पंचायत के अधगांवां में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। सुबह जब वह स्कूल जा रहा था तब मैंने उसे बुट पहनने को कहा था। चूंकि वह पहले भी दो बार गुस्सा में घर छोड़ भाग गया था।

- Advertisement -

इसलिए कुछ घंटे बाद उसके मोबाइल पर बात कर कंफर्म हुआ था, तो बताया कि बच्चों को पढ़ा रहें हैं। लेकिन कुछ घंटे के बाद फेसबुक के माध्यम पर पोस्ट किया गया। सुसाइड नोट के बारे में गांव के युवकों की ओर से पता चला, जिसके बाद उसका खोजबीन आरंभ किया। लेकिन पता नहीं चला। कुछ समय बाद गांव के बगल में ही उडसा–बगोदर के टाल में उसकी लाश क्षत-विक्षत और संदिग्ध अवस्था में पड़ी थी। पास में रिवाल्वर पड़ा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! 15 अगस्त से बिहार में नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, मोबाइल पर मिलेगी LIVE लोकेशन और टिकट

शिक्षक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है और ना ही किसी के डर से आत्महत्या कर रहा हूं। मुझे इच्छामृत्यु चाहिए थी। मृतक शिक्षक के परिजनों ने बताया कि उत्तम कुमार मेसकौर प्रखंड के बड़ोंसर पंचायत के अधगवां में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और कुछ दिनों से उत्तम कुमार के रहन-सहन में काफी बदलाव देखा जा रहा था। पढ़िए खुदकुशी से पहले उत्तम ने फेसबुक पर क्या पोस्ट डाला…

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

उत्तम ने सुसाइड के पहले फेसबुक पर लिखा कि…” मैं उत्तम अपने होशो हवास में लिख रहा हूं कि मैं अब दुनिया छोड़ रहा हूं इसकी जिम्मेदारी मैं खुद ले रहा हूं। इस घटना को मैं खुद अपनी इच्छा से अंजाम दे रहा हूं। मैं इच्छा मृत्यु को प्राप्त करना चाहता हूं।

मैं अपनी अंतरात्मा से मृत्यु चाहता हूं। मुझे ना तो कोई घर वाला परेशान किया है ना ही बाहर वाला और ना ही मेरे स्कूल से परेशानी है। स्कूल के सारे टीचर मुझे बहुत प्यार और सम्मान देते हैं। कुछ लोग शादी का आरोप ना लगाएं कि शादी नहीं हुई तो ऐसी घटना घटी। यह सिर्फ अफवाह होगा।

यह भी पढ़ें:  दहलाने वाली खबर! JDU नेता नीतीश कुमार के पिता की बेरहमी से हत्या, परिवार का एलान -गांव छोड़ देंगे!

मुझे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मैं किसी से परेशान भी नहीं हूं। मैं सभी से विनती करता हूं कि किसी को इस घटना में ना फंसाए। सभी का एक दिन अंत होता ही है, इसलिए मैं भी आज इस संसार को छोड़ रहा हूं।

मैं इस संसार से बहुत ही प्यार करता हूं। मेरे ग्रामवासी, किसी को झूठ इल्जाम में ना फसाएं। मैं अपने परिवार से भी बहुत प्यार करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस संसार ग्राम परिवार वाले को खुश रखें। मेरे बारे में सोच कर अपनी मानसिकता को खराब ना करें।

जय हिंद। उत्तम कुमार”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में मुहर्रम पर गूंजा भाईचारा: जाले में प्रशासन-जनता ने मिलकर लिखी शांति की नई कहानी!

Darbhanga Muharram: दरभंगा के जाले में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन की कड़ी चौकसी और स्थानीय लोगों के सहयोग से कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, जिससे सांप्#DarbhangaMuharram,#BiharNews,#JalePeace

शराबबंदी वाले बिहार में ये क्या हो रहा है? विदेशी शराब की बाढ़, पीने वाले दोगुने अरेस्ट!

Bihar Prohibition: बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी है। जनवरी से मई 2026 के बीच 17.53 लाख लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें विदेशी शराब की मात्रा देसी से अध#BiharProhibition,#BiharLiquorSeizure,#BiharCrime

बिहार में फिर सताएगी गर्मी! पूसा का अलर्ट, चढ़ा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी, पूर्वी हवाओं का असर, बारिश की उम्मीद नहीं

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी है। समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। उमस भरी गर्मी लोगों की परेश#BiharWeather,#SamastipurNews,#HeatWave

दरभंगा में नशा मुक्ति की बड़ी मुहिम, पंचायत से जेल तक चला विशेष अभियान!

Darbhanga Anti-Drug Campaign: दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रमौली पंचायत और बेनीपुर उपकारा में जागरूकता अभियान चला। लोगों ने नशामुक्त समा#DarbhangaNews,#AntiDrugCampaign,#BiharFightAgainstDrugs