spot_img

समस्तीपुर में पुलिस की मुखबिरी में ऑटो में सोए दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से बड़ी खबर है जहां अपराधियों एक दिव्यांग रामाकांत शर्मा के पुत्र 25 वर्षीय मनीष कुमार शर्मा  की गोली मारकर हत्या कर दी। दिव्यांग युवक मनीष अपने ऑटो में सो रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी। मौके से सभी अपराधी फरार हो गए। परिजनों को आशंका है कि पुलिस मुखबिरी करने को लेकर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा गांव की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मनीष ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। शनिवार की रात जब वह अपनी ऑटो में सो रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर जबतक लोग मौके पर पहुंचे मनीष की मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -

परिजनों ने बताया कि कुथ दिन पहले गांव का ही शिवम कुमार खगड़िया में शराब के साथ पकड़ा गया था। शिवम के परिजनों को शक था कि मनीष ने पुलिस को शराब की जानकारी दी थी। परिजनों ने शिवम के भाई मणिकांत पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Vaishali News: वैशाली में Murder नखास चौक पर विधवा महिला की बेरहमी से गला रेतकर हत्या

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विभूतिपुर थानेदार संदीप पाल ने बताया कि परिजनों ने शराब को लेकर मुखबिरी करने के कारण हत्या की बात कही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

परिजनों का आरोप है कि पिछले सप्ताह गांव का ही एक युवक शिवम खगड़िया में शराब के साथ पकड़ा गया था। उनलोगों को शक था कि मनीष ने ही इसकी मुखबिरी की है। मनीष ने ही पुलिस को सूचना दी है जिस कारण वह पकड़ा गया। पुलिस ने जिस युवक को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा था, उसके भाई मणिकांत ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। परिजनों ने मनीष अपना ऑटो पर ही सोया करता था। रात करीब 2:00 बजे अपराधियों ने उसे मार डाला। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करे।

मनीष कुमार शर्मा किराए पर ऑटो लेकर चालक का काम करता था। वह दाएं पैर से दिव्यांग था। मृतक के छोटे भाई सोनू कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे अचानक दरवाजे पर फायरिंग की आवाज हुई। सोनू ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर नींद खुली तो देखा की एक व्यक्ति बाइक से भाग रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET Exam Muzaffarpur: आज 25 केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा, जानें पूरी तैयारी और नियम

NEET Exam Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर प्रशासन ने...

Bihar News: सीतामढ़ी, चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल और अररिया के DM -SP को आया गृह विभाग का पत्र, पढ़िए बिहार की नेपाली बहुओं के...

नेपाली महिला नागरिकता: भारत-नेपाल सीमा पर 'बेटी-रोटी' का रिश्ता तो पुराना है, लेकिन अब...

Vaishali News: वैशाली थाना प्रभारी की शराब माफिया से ‘दोस्ती’ पड़ी भारी, SP ने उतर ली वर्दी, सस्पेंड

बिहार शराबबंदी: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन कुछ पुलिसवाले ही इसे पलीता लगा...

Bihar News: ग्रामीण पुल से बदल रही Darbhanga, Samastipur और चंपारण, पढ़िए – कोसी-गंडक के कहर पर भारी पड़ रहे पुल, 280 गांवों को...

ग्रामीण पुल: उत्तर बिहार के वो गांव जो हर साल कोसी, गंडक, बागमती और...