- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के मुरैठा रेलवे स्टेशन पर एक शादीशुदा युवती कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकने से ट्रेन से कूद पड़ी। ट्रेन से कूदने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उक्त युवती को उठाकर मुरैठा के एक निजी चिकित्सक के यहां उसका प्राथमिकी उपचार कराया।
पता चला है कि वह युवती मुरैठा के सीमावर्ती गांव खजुरबाड़ा गांव की रहने वाली है। उसके ट्रेन से गिरने से इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर उसके पिता रामचंद्र साह को दिया गया। मौके पर पहुंचकर घायल युवती प्रियंका को उसके परिजनों ने उसे डीएमसीएच ले गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन से गिरने के बाद घायल युवती ने अपना नाम प्रियंका एवम अपने पिता का नाम बताते हुए बताई की वह धोखा से उक्त एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ गई थी। मुरैठा हाल्ट पर ट्रेन नहीं रुकते देख वह घबराकर ट्रेन से कूद गई। युवती के सिर एवम पैर गंभीर रूप से जख्मी है। बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए दरभंगा ले जाया गया है।

🔥 आज की बड़ी खबर, आपने पढ़ा क्या?

‘ मैं चिल्लाती रही…’ 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और…

Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ‘ आसमान ‘ से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

बड़ी ख़बर – बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 21 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना समेत कई जिलों के DM बदले
- Advertisement -







