back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में जेसीबी से ट्रैक्टर में मिट्टी भरने के दौरान बड़ा हादसा, मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। मिट्टी खुदाई के दौरान जेसीबी के ठोकर लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। घटना थाना क्षेत्र के कछुआ गांव के खोरीबांध के निकट खेत से जेसीबी से मिट्टी काटकर ट्रैक्टर के टेलर में भरा जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी के अगले हिस्से से ट्रैक्टर चालक के माथे में चोट लगने से कछुआ गांव निवासी ध्यानी पासवान के तीस वर्षीय पुत्र उमेश पासवान उर्फ कारी पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सुनेगा श्रीमद्भगवद् गीता, ब्रह्माकुमारीज़ का विशाल कार्यक्रम, 9 दिनों तक बहेगी गीता ज्ञान की अमृतधारा, जानिए पूरा शेड्यूल
इस मामले में जाले थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से ट्रैक्टर समेत जेसीबी को जब्त कर लिया है। वहीं, शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

इस मामले में कारी की माता आनंदी देवी के आवेदन पर जेसीबी चालक के विरुद्ध जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए गए प्राथमिकी आवेदन में कहा गया है कि उनके पुत्र उमेश कुमार उर्फ कारी ने कछुआ गांव के मंजीत रावत के ट्रैक्टर चला रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'मां पंचतत्व में विलीन हो गईं...', मुखाग्नि देकर टूटे BJP अध्यक्ष संजय सरावगी, पढ़िए... शब्दों में बयां दर्द... छलका...संस्कार, आशीर्वाद और स्नेह

वहीं, मंजीत रावत की ओर से जेसीबी चलाया जा रहा था। जिस जेसीबी से मिट्टी खोद कर ट्रैक्टर के डाला में भरा जा रहा था। इसी बीच जेसीबी के अगले हिस्से की ठोकर लगने से मेरे पुत्र कारी के सिर में चोट लग गई। इसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

जेसीबी चालक कछुआ गांव निवासी मनजीत रावत ने कारी को मृत देख कर जेसीबी घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गया है। वहीं नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कई लोगों ने कहा कि यह सत्य है कि जेसीबी से ट्रैक्टर के डाला में मिट्टी भरा जा रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : जिसे पुलिस हत्या समझकर खोज रही थी, वो बच्चा स्कूल में पढ़ता मिला! जानिए Biraul का पूरा ड्रामा

इसी बीच ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसके माथे में चोट लगी, जिससे उसकी मौत हुई है। इस आलोक में थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना में दोषी व्यक्ति के विरुद्ध न्याय सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: Aaj Ka Panchang और निशिथ काल पूजा का महत्व

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की पावन तिथि पर 'महादेव' शिव की आराधना...

आज का राशिफल: 15 फरवरी 2026 – जानिए आपकी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल...

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें