spot_img

दरभंगा के पिंडारुच मुखिया ने घर के सामने घेरकर प्रवीण चौधरी को पीटा,घर में की तोड़फोड़, पत्नी को पीटा, प्रवीण चौधरी ने मुखिया गोपाल कुमार झा पर किया हमला, ईंट-पत्थर से किया लहूलुहान, बुलेट को किया क्षतिग्रस्त

spot_img
- Advertisement -

कमतौल, देशज टाइम्स। केवटी प्रखंड एवम् कमतौल थाना क्षेत्र के पिंडारूच पंचायत के वार्ड 10 में बीते 3मार्च की देर रात, पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है ।दोनो मामले की जांच पड़ताल सअनि विनोद कुमार सिंह कर रहे हैं।

- Advertisement -

एक पक्ष की ओर से स्थानीय स्व. रामाधीन चौधरी के पुत्र प्रवीण कुमार चौधरी ने आरोप लगाया है कि पटना उच्च न्यायालय में लंबित पड़े दो मुकदमों से खुन्नस पाले पिंडारुच पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार झा सहित पांच नामजदों ने बीते 3 मार्च की रात वादी के घर के सामने सड़क पर घेर कर बुरी तरह पीटा।

- Advertisement -

वहीं, बचाव करने आई वादी की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार कर गले से मंगलसूत्र निकाल लिया एवम् वादी की माता एवम् पत्नी को भी पीटा। इतना ही नहीं वादी के घर में भी घुसकर तोड़फोड़ की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

वही दूसरे पक्ष के तरह से पिंडारुच पंचायत के वर्तमान मुखिया गोपाल कुमार झा ने आरोप लगाया है कि बीते 3 मार्च की रात स्थानीय स्थानीय नुनु जी के घर से भोज खाकर, बुलेट बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे कि स्थानीय रामाधीन चौधरी के पुत्र प्रवीण कुमार चौधरी ने अपने पांच छह साथियों के साथ, अपने घर के सामने पथ पर घेर कर बुरी तरह हमला कर दिया। ईंट, पत्थर बरसा कर जख्मी करते हुए बुलेट बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया है। स्थानीय लोगों की पहल पर जान बची है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...