back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौलवासियों की दो टूक… सरकारी राशि का दुरुपयोग हम ग्रामीण नहीं करेंगे सहन…पंचायत जनप्रतिनिधियों को यही चेतावनी…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क।  प्रखंड के डुमरी पंचायत में जनप्रतिनिधियों की ओर से किए गए और किये जा रहे विकास कार्यों का सार्वजनिक रूप से समीक्षा की गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसमें गांव के विकास कार्य में किसी तरह की अनियमितता न हो इसके लिए ग्रामीणों ने पंचायत जनप्रतिनिधियों से आग्रह के साथ-साथ चेतावनी भी दी गई। कहा गया, सरकारी राशि का दुरुपयोग हम ग्रामीण बर्दाश्त नहीं करेंगे।

- Advertisement -

इसका आयोजन डुमरी गांव के बजरंग बली मंदिर परिसर में किया गया। डुमरी विकास मंच की ओर से आयोजित समीक्षा बैठक में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस दौरान मुखिया, समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों की ओर से पिछले एक वर्षों मे किये गए विकास कार्यों में पशुपालन, छाया कल्याण योजनान्तर्गत ग्रामीणों को वितरित राशि, मनरेगा के तहत कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता की समीक्षा के अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना, एंबुलेंस, शमशान भूमि, स्कूल की बाउंड्री आदि लंबित कार्यों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur Murder Case में आया कोर्ट का बड़ा फैसला, जमीन के टुकड़े के लिए हुई थी हत्या, 6 लोग दोषी करार

साथ ही डीवीएम के मिशन, विजन, भूमिका और जिम्मेदारियों का निर्धारण आदि मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। डुमरी विकास मंच के पदाधिकारियों ने सभी योजनाओं को धरातल पर लाने एवं गरीब तबके के लोगों का सरकार के सभी योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रतिनिधियों से आग्रह किया।

मौके पर सैकड़ों ग्रामवासी ने अपनी-अपनी समस्याओं को बेबाकी से रखा। सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि दो महीना के भीतर सभी अनियमिताओं पर प्रतिबंध लगाया जाए। ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य से नल-जल योजना को सुचार रूप से देख-रेख करते हुए उसे नियमित रूप से शुरू करने का आग्रह किया। अन्यथा ग्रामीण इसकी शिकायत पदाधिकारी से लिखित रूप करने पर मजबूर हो जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: जानिए होलाष्टक का महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथा

Holashtak 2026: सनातन धर्म में पर्वों और त्योहारों का विशेष महत्व है, और इन्हीं...

Zero Depreciation Car Insurance: जानिए क्या है यह और आपके लिए कितना फायदेमंद?

Zero Depreciation Car Insurance: क्या आप अपनी कार के लिए सबसे बेहतरीन बीमा पॉलिसी...

DA Hike 2026: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ेगा महंगाई भत्ता!

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली का त्योहार इस बार दोगुनी...

आज का Today Horoscope: पंचग्रही योग का राशियों पर विशेष प्रभाव

Today Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं और खगोलीय पिण्डों की चाल का मानव जीवन पर गहरा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें