

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बीती रात बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर शिवनगरघाट के निकट पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के नेतृत्व में वाहन जांच किया जा रहा था। इस दौरान बिरौल पुलिस ने एक स्कार्पियो पर शराब के नशे में सवार सात लोगों को गिरफ्तार किया।
जांच के क्रम में 675 एम एल का दो विदेशी शराब बोतल के साथ एक उजले रंग का स्कार्पियो पुलिस ने बरामद कर थाना ले आई। पुनि सह थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि एचआर 67 ए 5538 नंबर का उजले रंग की स्कार्पियो पर सात लोग नशे की हालत में सवार होकर जा रहे थे।
वाहन जांच के क्रम में सभी नशेबाजों की पहचान हो गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में लक्ष्मी नारायण झा ग्राम महथवार थाना घनश्यामपुर, राघव कुमार झा, कन्हैया झा,चंद्रशेखर झा, आनंद झा, नंदन कुमार ठाकुर तथा नारायण झा सभी ग्राम लगमा थाना घनश्यामपुर का रहने वाला है।
इन लोगों के विरुद्ध बिरौल थाना कांड संख्या 105/23 दिनांक 17. 3.23 धारा 30ए/37 बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम संशोधित 2018 प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

