spot_img

एक्शन में बिहार पुलिस, एक साथ हत्या, लूट,अपहरण समेत अन्य मामलों के शातिर 83 अपराधियों को दबोचा

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

विक्रम सिंह, नवादा देशज टाइम्स। स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में एकसाथ कई मामलों में दोषी 83 अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता पाई है। ऐसा डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश के बाद एक्शन में आई जिला पुलिस ने इस वजह से किया कि मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट बनाकर जल्दी भेजने का फरमान उन्हें पुलिस मुख्यालय से मिला था। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कुल 83 अपराधियों को दबोच लिया। नवादा के एसपी अम्बरीष राहुल ने यह जानकारी देते क्या कहा पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

एसपी अम्बरीष राहुल ने रविवार को पुलिस केंद्र में प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि एक दिन में पुलिस ने 83 फरारियों को गिरफ्तार कर बड़ा काम किया है। इसके लिए 70 पुलिस तथा अधिकारियों की टीम गठित की गई थी। जिसमें विभिन्न प्रकार के अभियुक्त शामिल हैं।

- Advertisement -

नवादा एसपी ने बताया कि, नवादा जिले के तीन एसडीपीओ सदर,पकरीबरावां और रजौली के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। जिसमें अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे वांछित अपराधियों को अलग अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें हत्या, लूट,अपहरण, शराब कारोबार, पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू उत्खनन, अनुसूचित जाति जनजाति समेत अलग अलग मामलों में यह गिरफ्तारी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'सरकारी काम बिना ' खर्चा ' नहीं होता'... टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे की पूछताछ में क्या क्या आया सामने?

जानकारी के अनुसार, नवादा जिले में राज्य के डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश के बाद पुलिस महकमा पहले से अधिक एक्टिव हुई है और मार्च महीने के अंदर अबतक  कुल 628 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस दौरान पुलिस टीम ने हर तरह के गलत कामों में शामिल लोगों को अरेस्ट किया है।

इसके साथ ही टीम ने भारी मात्रा देशी शराब, अवैध उत्खनन में लगे ट्रैक्टर, चोरी की गई बाइक समेत कई अन्य सामग्रियां भी बरामद किए हैं। पुलिस कप्उतान का कहना है कि, जिले में इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गंगा ने ली 3 मासूमों की जान! दानापुर में नहाने गए बच्चों की दर्दनाक मौत

Bihar Drowning: दानापुर के हेतनपुर घाट पर गंगा स्नान के दौरान रविवार सुबह तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पीयूष, तेज और प्रिंस की मौत से गांव में मातम पसरा है।#BiharNews,#PatnaDrowning,#GangaAccident

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में नौसेना को सौंपे 3 ‘समुद्री धुरंधर’, कहा- अब हम खरीदार नहीं, दुनिया के बड़े निर्माता!

Indian Navy Ships: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में भारतीय नौसेना को तीन अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोत 'आईएनएस अग्रय', 'आईएनएस दूनागिरी' और 'आईएनएस संशोधक' समर्पित किए। उन्ह#IndianNavy,#DefenseSelfReliance,#PMModi

मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात: झोपड़ी में सो रही 75 साल की बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मछिया देवी की झोपड़ी में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप और#MuzaffarpurCrime,#BiharPolice,#LawAndOrder

बिहार के स्कूल-कॉलेजों में अब योग की होगी क्लास! CM सम्राट का निशांत के अनुरोध पर बड़ा ऐलान |पाठ्यक्रम में होगा शामिल

Bihar Yoga Curriculum: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि अगले साल से स्कूल-कॉलेजों में योग पढ़ाया जाएगा। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की मांग पर लिया गया ह#BiharYoga,#SamratChoudhary,#WorldYogaDay