

देशज टाइम्स फोटो। नाबालिग के अपहरण मामले में समस्तीपुर से गिरफ्तार मुख्य आरोपी मो.अबदुल्लाह, बिरौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पिछले माह थाना क्षेत्र के चामोघरारी गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में बिरौल पुलिस को सफलता मिली (Kidnapping of minor in Biraul arrested from Samastipur) है।
पुलिस ने काफी मशक्कत और नाटकीय ढ़ंग से अपहृता को मुख्य आरोपी के साथ मंगलवार को समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया।
इस घटना को लेकर अपहृता के अभिभावक ने बिरौल थाना में 37/23, दिनांक 3-2-23 धारा 366 (ए),323,504, 34 आईपीसी दर्ज कराया था। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि इस कांड के मुख्य आरोपी मो.अलाउद्दीन जो समस्तीपुर जिला अन्तर्गत सिंघिया थाना के लिलहौल गांव का रहने वाला है।
जो बिरौल थाना क्षेत्र के कमरकाला पंचायत के विभिन्न जगहों पर घूमघूम कर आईसक्रीम बेचता था। इसी क्रम में उसके द्वारा चामोघरारी गांव की रहने वाली एक नबालिग लड़की का अपहरण कर लिये जाने से संबंधित आवेदन पुलिस को प्राप्त हुआ था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि राहुल कुमार ने अपहृता और मुख्य आरोपी अलाउद्दीन को बरामद करने मे सफल रहे। अपहृता को 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

