back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

Muzaffarpur News: गायघाट पुलिस ने अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, गायघाट से चोरी गई ट्रैक्टर सीतामढ़ी से बरामद, गायघाट का ही था चोर…फिर कैसे पहुंची पुलिस डुमरा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

गायघाट, देशज टाइम्स। गायघाट पुलिस ने मुजफ्फरपुर पुलिस के सहयोग से अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जहां गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर से बीते सप्ताह चोरी हुई ट्रैक्टर को पुलिस ने सीतामढ़ी से बरामद कर लिया गया है।

- Advertisement -

यह ट्रैक्टर बीते सप्ताह चोरी हुई थी। ठसकी तहकीकात के दौरान ट्रैक्टर चोरी के तीसरे ही दिन एक स्थानीय गांव के एक चोर को पुलिस ने दबोचा था। इसी चोर की निशानदेही पर गायघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जब स्थानीय पुलिस मुजफ्फरपुर पुलिस के सहयोग से अंतर जिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सीतामढ़ी के डुमरा से ट्रैक्टर को बरामद कर लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, चोरी के बाद ट्रैक्टर मालिक ने गायघाट थाना में एफआईआर दर्ज कराया था। वहीं पुलिस के अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने गांव के ही चोर को गिरफ्तार किया था। उसी की निशानदेही पर सीतामढ़ी से आज ट्रैक्टर बरामद हो सका है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, चोर ने कड़ी पूछताछ में पुलिस के सामने सबकुछ उगल दिया। चोरी की गई ट्रैक्टर के बारे में जानकारी भी दी। इसके बाद उसी की निशानदेही पर मुजफ्फरपुर पुलिस टीम सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की इस छापेमारी के दौरान पुलिस को चोरी की गई ट्रैक्टर मिल गई।

गायघाट थाना अध्यक्ष मोनू कुमार ने कहा कि पिछले सप्ताह ट्रैक्टर के बाद लगातार हमारी टीम सक्रिय थी। एफआईआर दर्ज कर हमारी तहकीकात जैसे ही तेज हुई मामले में एक चोर पकड़ा गया।

तीसरे ही दिन चोर की निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की रणनीति बनी और उसी की निशानदेही पर सीतामढ़ी से ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है। पुलिस तहकीकात कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का लव राशिफल 05 मार्च 2026: प्रेम की नई बयार या चुनौतियों का सामना?

Love Rashifal Today: दैवीय ऊर्जा और ग्रहों की चाल से संचालित यह ब्रह्मांड प्रतिदिन...

The Kerala Story 2 News: ‘द केरला स्टोरी 2’ ने मचाया तहलका, छठे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन!

The Kerala Story 2: सिनेमाई दुनिया में एक बार फिर विवादों और उम्मीदों के...

आज का राशिफल: 5 मार्च 2026, कर्क सहित सभी राशियों का ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीलाओं में हर पल ग्रहों की चाल और...

गर्मी से राहत: जानें सही AC Technology कैसे बचाएगी आपकी जेब!

AC Technology: दिल्ली-NCR समेत देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) खरीदना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें