back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में हिंदू नव वर्ष पर स्वयंसेवकों ने किया हेडगेवार को याद, कहा-पूरे विश्व में अध्यात्मिकता का घर सिर्फ अपना देश भारत है

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शिवाजी प्रभात शाखा में सैकड़ों स्वयंसेवक कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

- Advertisement -

इस दौरान नगर बौद्धिक प्रमुख राजेश ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन संघ के संस्थापक आदय सर संघचालक परम पूजनीय डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 1 अप्रैल 1889 ई को हुआ था।बौद्धिक प्रमुख ने डॉ. हेडगेवार के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि परम पूजनीय हेडगेवारजी ने कहा था शक्ति केवल सेना या शास्त्रों में नहीं होती, बल्कि सेना का निर्माण जिस समाज से होता है वह समाज जितना राष्ट्र प्रेमी, नीतिमान और चरित्रवान संपन्न होगा, उतनी मात्रा में वह शक्तिमान होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा के मवेशियों पर मंडराया खुरहा-मुंहपक्का का बड़ा खतरा, जाले में 40 हजार पशुओं को लगेगा सुरक्षा कवच, घर-घर पहुंच रही डॉक्टरों की टीम

अपने संबोधन में दरभंगा विभाग संपर्क प्रमुख सनोज नायक ने कहा कि यदि इस पृथ्वी तल पर कोई ऐसा देश है जो मंगममयी पुण्य भूमि कहलाने का अधिकारी, जहां संसार के समस्त जीवों को अपना कर्मफल भोगने के लिए आना ही है, जहां ईश्वरोन्मुख प्रत्येक आत्मा को अपना अंतिम लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पहुंचना अनिवार्य है, जहां मानवता ने ऋजुता सुचिता एवं शांति का चरमाशिखर स्पर्श हो और अध्यात्मिकता का घर हो तो वह देश भारत ही है।

मौके पर नगर कार्यवाह तेज नारायण भंडारी, सह नगर कार्यवाह संजय चौधरी, नगर सेवा प्रमुख हरि, नगर व्यवस्था प्रमुख श्रीकांत, कामेश्वर, अरुण सहनी, उपेंद्र गाड़ा, प्रभात सहनी, राजकुमार अग्रवाल, रामविलास भारती, प्रदीप प्रधान, डॉ.शशि भूषण महतो सहित दर्जनों बाल, तरुण स्वंसेवक मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: जानिए होलाष्टक का महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथा

Holashtak 2026: सनातन धर्म में पर्वों और त्योहारों का विशेष महत्व है, और इन्हीं...

Zero Depreciation Car Insurance: जानिए क्या है यह और आपके लिए कितना फायदेमंद?

Zero Depreciation Car Insurance: क्या आप अपनी कार के लिए सबसे बेहतरीन बीमा पॉलिसी...

DA Hike 2026: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ेगा महंगाई भत्ता!

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली का त्योहार इस बार दोगुनी...

आज का Today Horoscope: पंचग्रही योग का राशियों पर विशेष प्रभाव

Today Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं और खगोलीय पिण्डों की चाल का मानव जीवन पर गहरा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें