

Deshaj Times Photo। तीन नशेड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। शराब तस्करों के साथ साथ पियक्कड़ों पर पुलिस की निगाह जमी हुई है।
- Advertisement -
वैसे लोग जो नशे की हालत में सड़कों पर या फिर वाहनों पर भ्रमण करते तथा उत्पात मचाने के दौरान पकड़े जाने पर उन्हें जेल जाना होगा। इसका परिणाम बिरौल थाना क्षेत्र के रोहाड़ गांव के तीन युवकों को भुगतना पड़ा।
- Advertisement -
पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया
बजरंग मुखिया पिता राजेंद्र मुखिया, रंजीत मुखिया पिता गंगा मुखिया तथा विजय मुखिया पिता बुधन मुखिया सभी ग्राम रोहाड़ को नशे की हालत में उत्पात मचाते गिरफ्तार किया गया है।
- Advertisement -
जिसके विरुद्ध धारा 37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम संशोधित 2022 के तहत पुलिस अभिरक्षा में जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय उत्पाद दरभंगा भेजा गया है।
- Advertisement -


