spot_img

कंटेनर ने 3 बाइक सवारों समेत 4 लोगों को कुचला, 1 की मौत, गुस्साई भीड़ का बवाल, आगजनी, शव के साथ हंगामा

spot_img
- Advertisement -

रोहतास से बड़ी खबर है जहां अनियंत्रित कंटेनर ने एक ही बाइक पर जा रहे तीन लोगों समेत चार लोगों को कुचल दिया। इसमें एक शिवकुमार इंद्रपुरी के नावाडीह निवासी शिवकुमार की मौत हो गई। विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए। जमकर बवाल काटा। वहीं, हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

- Advertisement -

हादसे के बाद ग्रामीणों ने डेहरी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर जमकर बवाल काटा है। सड़क पर आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। वहीं, शव को सड़क पर ही रखकर जमकर हंगामा मचाया। मौके पर दरिहट, डालमियानगर और अकोढ़ीगोला थाने की पुलिस पहुंचकर कंटेनर को जब्त कर लिया। लोगों को आश्वासन देकर जाम हटाया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

गुस्साए ग्रामीणों ने कंटेनर के ड्राइवर को बंधक बनाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए ड्राइवर को किसी तरह छुड़ाकर थाने ले गई। वहीं स्थानीय लोग सड़क पर शव को रखकर मुआवजे की मांग करते हुए डेहरी नासरीगंज सड़क मार्ग को जाम कर दिया। वहीं डालमियानगर और दरिहट थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम हटवाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में हीटवेव का टॉर्चर, IMD की चेतावनी, अगले 4 दिन भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा!

हादसा दरिहट थाना क्षेत्र में हुआ जहां अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार तीन लोगों सहित चार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को डेहरी के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा दिया है।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर तीन लोग डेहरी के गोपी बिगहा स्थित सीमेंट गोडाउन में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान डिहरी-नासरीगंज सड़क मार्ग पर एक ही बाइक पर सवार तीन मजदूरों प्रदीप जोशी, लाला भुइया तथा शिवकुमार को कुचल दिया। इसमें शिवकुमार की मौत हो गई।

वहीं सड़क किनारे खड़े स्वामी राम भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जाती है। मौके पर पहुंची पुलिस कंटेनर को जब्त कर लिया है। साथ ही कंटेनर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur में Cartridge Smuggling: यूनिवर्सिटी हॉस्टल से 200 कारतूस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Cartridge Smuggling: मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय इलाके से एक चौंकाने...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति: सीएम पद के लिए पप्पू यादव ने निशांत कुमार का किया समर्थन

बिहार की राजनीति: बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर एक नई बहस छिड़...

Bihar Summer Special Trains: रेलवे का बड़ा ऐलान, Bhagalpur की Good News बिहार-बंगाल समेत कई राज्यों को मिली राहत, देखें पूरा शेड्यूल,

Summer Special Trains: छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे हैं? या फिर घूमने...