back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौलवासियों ने कहा, सर…सड़क पर दुकान लगाने वालों से कहिए सब खादी भंडार के खाली परिसर में लगाएं अपनी दुकान…फिर क्या कहा SDPO Manish Chandra Chowdhary ने

spot_img
- Advertisement - Advertisement

त्तम सेन गुप्ता बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र में आयोजित हो रहे रामनवमी के अवसर पर विधि- व्यवस्था एवं सामप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रशासन की ओर से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई।

- Advertisement -

इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी कर रहे थे। बैठक के प्रारंभ में एसडीपीओ ने कहा कि समाज में गलत अफवाह फैलाने एवं विधि व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों को चिन्हित करें ऐसा होने पर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होना तय है।

- Advertisement -

इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पंचायत के मुखिया को जिम्मेदारी दी गई। जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित पूजा आयोजक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पूजा स्थल से लेकर जुलूस भ्रमण के दौरान सादे लिवास मे पुलिसकर्मी निगरानी मे रहेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बिजली संकट! मंगलवार को 6 घंटे तक बत्ती रहेगी गुल, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

जुलूस रुट का सत्यापन होने के बाद ही प्रशासन की ओर से पूजा समिति को अनुज्ञप्ति दी जाएगी। नवीन अनुज्ञप्ति पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य लोगों से समाज के अन्दर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक दूसरे को सहयोग करने की अपील की।

साथ उन्होंने गड़बड़ी फैलाने की आशंका होने पर अविलंब इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदार को खादी भंडार के खाली परिसर का उपयोग करने पर बल दिया। सदस्यों के परामर्श को सुनने के बाद एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने कहा कि इस विषय पर भी मंथन किया जा रहा है जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा। बैठक के दौरान सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से अपना सुझाव सेयर किया।

मौके पर बिनोद बम्पर, सनोज नायक, चौधरी सहनी, सुरेंद्र आचार्य, उपेन्द्र गाड़ा, मो.फिरोज, मो.नुरुल, मो.कासिफ, रामप्रवेश साह, अच्युतानंद ठाकुर,रजनी महतो, रामबाबू महथा,डॉ.शशि भूषण महतो, प्रदीप प्रधान,पृथ्वीचन्द्र यादव, रामविलास भारती, विष्णु सहनी सहित दर्जनों गणमान्य लोगों के अलावा पुअनि अखिलेश कुमार, अंकित चौधरी,दिव्या कुमारी, नेहा कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कहीं सास-जेठानी ने बहू को दांतों से काटा, तो कहीं 5 महीने के बच्चे को मां से किया जुदा, जानें पूरा मामला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 24 फरवरी 2026 – ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या है प्रभाव?

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की निरंतर गति और उनका...

आज का पंचांग 24 फरवरी 2026: मंगलवार और मघा नक्षत्र का पावन संयोग

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस विशेष होता है और ज्योतिषीय गणनाएं हमें उस दिन...

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें