spot_img

गैस वेंडर से नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने लूटे 30 हजार, हथियार दिखाकर रोका, कैश लूटे, चलते बने

spot_img
- Advertisement -

सहरसा से बड़ी खबर आ रही है जहां बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़ आशा गैस एजेंसी के वेंडर मो. सद्दाम आलम से तीस हजार लूट लिए। वारदात बनगांव थाना क्षेत्र में हुआ है जहां सद्दाम भरौली निवासी प्रमोद कुमार सिंह को गैस देने गया था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वेंडर मो. सद्दाम आलम प्रमोद कुमार सिंह के यहां से गैस देकर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने उसे दूर से आकर ओवरटेक किया। जब सद्दाम रूका तो अपराधियों ने उसे हथियार दिखाते हुए कैश देने को कहा।

- Advertisement -

पहले तो सद्दाम ने इसका विरोध किया लेकिन बाद में अपराधियों ने उसे हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। फिर अपराधियों ने उसके पास से तीस हजार कैश लूटकर चलते बने। बाद में वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर बनगांव थाना की पुलिस पहुंचकर तहकीकात तेज कर दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Saharsa News: शादी में महिला से दरिंदगी की कोशिश, भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बमुश्किल बचाई जान

पुलिस को दिए बयान में सद्दाम ने कहा कि अपराधियों ने उसे हथियार दिखाते हुए रोका। गाड़ी रोकते ही अपराधियों ने  हथियार सटाकर सिलेंडर के बेचे पैसे लगभग 30 हजार कैश लूट कर मौके से फरार हो गया।

वारदात के बाद उसने अन्य लोगों की मदद से स्थानीय बनगांव थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही बनगांव पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गयी है। मामले को लेकर पूछे जाने पर बनगांव थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के पैसे छिनतई की जानकारी है। पीड़ित सद्दाम से पूछताछ की गयी है। जल्द ही मामले का उद्भेदन करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: सीतामढ़ी, चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल और अररिया के DM -SP को आया गृह विभाग का पत्र, पढ़िए बिहार की नेपाली बहुओं के...

नेपाली महिला नागरिकता: भारत-नेपाल सीमा पर 'बेटी-रोटी' का रिश्ता तो पुराना है, लेकिन अब...

Vaishali News: वैशाली थाना प्रभारी की शराब माफिया से ‘दोस्ती’ पड़ी भारी, SP ने उतर ली वर्दी, सस्पेंड

बिहार शराबबंदी: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन कुछ पुलिसवाले ही इसे पलीता लगा...

Bihar News: ग्रामीण पुल से बदल रही Darbhanga, Samastipur और चंपारण, पढ़िए – कोसी-गंडक के कहर पर भारी पड़ रहे पुल, 280 गांवों को...

ग्रामीण पुल: उत्तर बिहार के वो गांव जो हर साल कोसी, गंडक, बागमती और...

Samastipur News: समस्तीपुर में रेल सेवा पुरस्कार समारोह, DRM ने ‘पंच खंभ सिद्धांत’ से कर्मचारियों को किया सम्मानित

रेल सेवा पुरस्कार: समस्तीपुर रेल मंडल में आज एक भव्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य...