back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

थाना परिसर में घुसकर चोर उठा ले गए होमगार्ड जवान की राइफल, चोरी के बाद नींद खुली तो राइफल पाया गायब…फिर क्या हुआ?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा नगर थाना कैंपस से एक होमगार्ड जवान की राइफल चोरी की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, थाना कैंपस में चोरों ने होमगार्ड जवान की राइफल पर हाथ साफ कर दिया है।

- Advertisement -

इसके बाद यह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। छपरा में नगर थाना के सिपाही बैरक से होमगार्ड जवान की राइफल चोरी हो गई है। इस वारदात के बाद होमगार्ड जवानों पर ही केस कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि राइफल के साथ कारतूस भी गायब है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

शातिर चोरों ने सीसीटीवी के साथ भी छेड़छाड़ की है। घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब होमगार्ड जवान रात्रि विश्राम कर रहे थे। सुबह सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। नगर थाना से राइफल चोरी की इस घटना के बाद सभी पुलिसकर्मियों के राइफल की जांच की गई।

- Advertisement -

एसपी ने भी थाने पहुंचकर जांच की। हालांकि उन्होंने साफ साफ कुछ भी कहने से परहेज किया। राइफल चोरी की घटना के बाद पुलिसकर्मियों की एक टीम ने शहर के सभी सीसीटीवी कैमरा की जांच की है, अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

जानकारी के अनुसार, होमगार्ड के जवान ड्यूटी करके आया और अपने रूम में सो रहे थे। हर रोज की वह ड्यूटी कर आये और आने के बाद कहना खाकर सोने चले गए। देर रात जब नींद खुली तो बैरक के रूम का दरवाजा खुला पाया। जिसे देख सिपाही के होश उड़ गए। इसके बाद आनन फानन में थाना प्रभारी को सूचित किया गया। इसके बाद लगातार खोजबीन की गई। थाना स्तर पर सफलता नही मिलने पर आलाधिकारियों को सूचित किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Suryakumar Yadav: ‘जीरो’ पर आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा पर कप्तान सूर्या का बड़ा भरोसा!

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट के रोमांचक सफर में जहां हर मैच एक नई कहानी...

अपनी बाइक को हमेशा नया बनाए रखने के लिए जानें बेहतरीन Bike Maintenance टिप्स!

Bike Maintenance: अगर आप भी अपनी प्यारी बाइक या स्कूटर को हमेशा नए जैसा...

सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान: सुपर-8 मुकाबले से पहले कप्तान ने भरी हुंकार!

Suryakumar Yadav: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें