

देशज टाइम्स फोटो। पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार देवकुलीधाम के रौदी मुखिया।
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। मद्य निषेध कानून के तहत पुलिस ने अलग-अलग जगहों से इसमें संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसमें बिरौल थाना कांड संख्या 499/22 दिनांक 23 .12 .22 धारा 30 ए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम संशोधित 2018 के प्राथमिकी नामजद आरोपी विजेंद्र मुखिया पिता राम सुंदर मुखिया ग्राम बद्रीपुर थाना जमालपुर जिला दरभंगा को वहीं
बिरौल थाना कांड संख्या 121/ 23 दिनांक 24 .3.23 धारा 30 ए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी नामजद आरोपी रौदी मुखिया पिता रामचरित्र मुखिया ग्राम देवकुलीधाम थाना बिरौल जिला दरभंगा को 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर आज जेल भेजा गया है। पुलिस ने इन सभी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।


