spot_img

आठ साल की बच्ची की पढ़ाई के दौरान हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर पापा का नाम पूछा दिया वारदात को अंजाम…मगर फंसा पेंच…खून के निशान तलाश रही पुलिस…संदेह

spot_img
- Advertisement -
आरा में अपराधियों ने तांडव मचाते हुए आठ साल की बच्ची आराध्या की गोली मारकर हत्या कर दी है। हद यह घर में घुसकर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए आठ साल की बच्ची का खून कर डाला है। वारदात उदवंत नगर थाना इलाके के भेलाई गांव का है। आराध्या बच्ची पहली कक्षा में पढ़ती थी।
वैसे, पुलिस के मुताबिक मामले की जांच में अभी पूरी सच्चाई आने बाकी हैं। मामला थोड़ा संदिग्ध लग रहा है। घर से खून के निशान भी नहीं मिले हैं। सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, गोली चलाने से पहले अपराधियों ने बच्ची से उसके पिता के बारे में पूछा। पूरा मामला शुक्रवार रात तब सामने आया जब बच्ची अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान घर में घुसे अपराधियों ने बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मटकोर रस्म के दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने दूल्हे के भाई को रौंदा, ऑन द स्पॉट दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष खुद मौके पर आए और तुरंत ही शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मामला भोजपुर से है जहां कृष्णा सिंह के आठ साल की बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई। वही मौके से हथियारबंद अपराधी फरार हो गए। इस घटना पर पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। कार्रवाई और तहकीकात की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police Head Quater News : बिहार में 'पुलिस रील्स' पर गिरी गाज, 50 कर्मियों की बनी लिस्ट, महिला थानेदार शबाना आजमी भी शामिल

इधर, वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

वारदात जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव की है। यहां रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंड गांव निवासी कृष्णा सिंह का उनके गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यह विवाद कुल 25 एकड़ जमीन का है।

इसी जमीन विवाद में कृष्णा सिंह और उनके भाई पर चार साल पहले भी गोलीबारी की गई थी। जिसमें कृष्णा सिंह के भाई की मौत हो गई थी। और कृष्णा सिंह को भी गोली लगी थी। वहीं अब दोबारा से इसी मामले को लेकर फायरिंग की गई है। जिसमें आठ साल की बच्ची की जान चली गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Roof Fall Death छत से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Roof Fall Death: भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा -संस्कृत विश्वविद्यालय की सभी समस्याओं का होगा समाधान, दिया बड़ा भरोसा… करेंगे बुनियादी सुविधाओं का विस्तार

संस्कृत विश्वविद्यालय: दरभंगा के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को आयोजित...