

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल में रिश्ते तार तार हो गए हैें। यहां एक नाबालिग के साथ उसके चचेरे नाना ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर दैहिक लाज-शर्म को शर्मसार कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके चचेरा नाना ने दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि नाबालिग अपने घर के दरवाजे पर सोई हुई थी। इसी दौरान उसके साथ उसके चचेरे नाना ने दुष्कर्म किया।
शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग जगे तो देखा कि बच्ची लहूलुहान पड़ी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजनों के काफी दबाव के बाद उसने आपबीती सुनाई कि कैसे सोए हुए अवस्था में उसके नाना ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
ग्रामीणों की मानें तो बच्ची अपने नाना को पहचान गई थी। उसने उसका जमकर विरोध भी किया। ग्रामीणों में ही किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुबह उसे लेकर परिजनों के साथ स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए गए।
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जहां दुष्कर्मी चचेरा नाना को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं पीड़िता को शारीरिक जांच के लिए डीएमसीएच भेजा है।
इस घटना की पुष्टि करते हुए पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने साथ ही दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।


