spot_img

3 माह में ही शुरू कर दिया घूसखोरी का खेल…कस्टम अधीक्षक को रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ दबोचा

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में सीबीआई की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतिहारी के कस्टम अधीक्षक संजय सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने कस्टम अधिकारी को अपने साथ पटना ले कर गई है। घूसखोर संजय सिंह इससे पहले रक्सौल और मुजफ्फरपुर में पोस्टेड थे। अब उनकी वह कुंडली भी खंगाली जाएगी कि वहां क्या गुल इन्होंने खिलाया था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी कस्टम के अधीक्षक संजय सिंह को सीबीआई की टीम गिरफ्तार करते हुए इलाइची व्यवसायी से संजय सिंह के एक लाख रुपए के डिमांड का पर्दाफाश कर दिया है, जो 60 हजार पर फाइनल हुआ।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

व्यवसायी ही पैसा देने  गया था, जिसके दौरान अधीक्षक संजय सिंह को सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि तीन महीने पूर्व संजय सिंह की नियुक्ति मुजफ्फरपुर से मोतिहारी हुई थी जबकि उससे पहले वह रक्सौल में थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में अब लड़कों को भी PhD के लिए मिलेंगे 10,000 रुपये हर महीने, जानें कब से होगा लागू

मिली जानकारी के अनुसार कस्टम अधीक्षक संजय सिंह ने एक इलाइची व्यवसायी से कस्टम क्लीयरेंस करने के नाम पर एक लाख रुपया रिश्वत की मांग की थी।बताया जा रहा है,कि 60 हजार रुपये पहले बाकी रुपये कस्टम क्लीयरेंस के बाद देने की बात हुई थी।

हालांकि इस बीच व्यवसायी ने इसकी सूचना सीबीआई को दे दिया।सूचना के साथ ही सीबीआई की टीम एक दिन पूर्व ही मोतिहारी पहुंच कर अलग अलग स्थानों पर ठहरे हुए थे। डील के अनुसार शनिवार को व्यवसायी ही पैसा देने गया था। जिसके दौरान अधीक्षक संजय सिंह को सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार टीम ने इस दौरान कस्टम अधीक्षक के कार्यालय कक्ष और निवास की भी तलाशी ली है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बाढ़ का अलर्ट: गंडक नदी का जलस्तर खतरे के करीब, क्या सुरक्षित हैं आपके जिले? | पढ़िए - बेसिन से जुड़े 13 जिलों में हाई अलर्ट

जानकारी के अनुसार,  तीन महीने पूर्व संजय सिंह की नियुक्ति मुजफ्फरपुर से मोतिहारी हुई थी जबकि उससे पहले वह रक्सौल में पदस्थापित थे। फिलहाल सीबीआई टीम आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार कस्टम अधीक्षक को लेकर पटना गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey