spot_img

सनकी युवक ने सन्न कर डाला लोगों को… रास्ते में जो दिखा, दबिया से काटते चला गया…जो जहां था वहीं दुबक गया

spot_img
- Advertisement -
सहरसा में करीब एक घंटे तक इलाके में काफी दहशत का माहौल रहा। वजह जानकार हैरान हो जाएंगें। यहां एक सनकी युवक ने रास्ते में जो दिखा उसे दबिया से काटता चला गया। आरोपी युवकी की गिरफ्तारी से पहले करीब एक घंटे तक शर्मा चौक से ब्लॉक चौक तक काफी दहशत का माहौल हो गया।
सिरफिरे युवक की भी लोगों ने पिटाई की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, इस घटना को लेकर क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

जानकारी मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्हें भी सनकी को काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर बाद सुभाष शर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर सकी और फिर थाने लेकर गई।

- Advertisement -

पुलिस घटना में आगे की जांच भी कर रही है। घटना के वजह भी तलाशे जा रहे हैं। सनकी ने उस समय सड़क पर जो तांडव मचाया था। उसकी वजह से शर्मा चौक से लेकर ब्लॉक चौक तक दहशत का माहौल बन गया था। फिलहाल सनकी की लोगों ने भी पिटाई की।

- Advertisement -

सनकी के जानलेवा हमले में सेवानिवृत्त टीचर जगदीश पंडित और जयचंद शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। प्रा​थमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए चिकित्सकों ने, उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

- Advertisement -

जिले के सिमरी बख्तियारपुर इलाके में हंगामा मच गया। पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई, जो जहां था, वहीं दुबक गया। एक सनकी युवक इसकी वजह बना। सड़क पर उसे जो भी दिखाई दिया। उसने उसी पर दबिया (धारदार हथियार) से प्राणघातक हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के शर्मा चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि माखन टोला निवासी सुभाष कुमार सुबह हाथ में धारदार दबिया लिए हुए सड़क पर दिखाई दिया। उसे सड़क पर जो भी दिखाई दिया, उसी पर दबिया लेकर टूट पड़ा।

आलम यह था कि शर्मा चौक के आस-पास के मोहल्लों में दहशत फैल गई, जो जहां था, वहीं दुबक गया। अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर सन्नाटा सा माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 नंबर पर दी।

सनकी के हमले में 12 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की सूचना है। पुलिस को लोगों ने इस आफत के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी सनकी युवक को दबोचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसकी गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

बहरहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: पटना में CBI विशेष जज की नई नियुक्ति, मोहम्मद रुस्तम बने सीबीआई के विशेष जज, संभाला पदभार

सीबीआई विशेष जज: पटना की न्यायिक गलियों में एक बड़ा बदलाव हुआ है। निगरानी...

Darbhanga News: दरभंगा की प्यार में धोखा और रिश्ते की खूनी बगावत की सुरसुरी…Love Marriage के बाद नाबालिग लापता!

Love Marriage: बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम...

Nalanda News: नालंदा में Bribe Arrest आंगनवाड़ी सुपरवाइजर ₹3200 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar Bribe Arrest: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी है। इसी कड़ी में...