
संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक कार पर लदे भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। इस मामले में कार चालक एवं गाड़ी मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि टाटा कंपनी के कार BR07P-3761पर नेपाली शराब की बोतल लदी है। उन्होंने कहा कि इसी सूचना पर पुलिस उक्त वाहन के आने का इंतजार कर रही थी।
गाड़ी जब आ रही थी तो चालक ने गाड़ी छोड़कर भाग गया। उक्त गाड़ी में दो बोरा शराब लदा था। पुलिस गाड़ी जब्त कर थाने लाई। उसपर आठ बोरा शराब था जो करीब तीन सौ तीस लीटर है। उन्होंने कहा कि चालक और मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं दूसरी और पुलिस ने विवि थाना में दर्ज कांड 21/23 में पति पत्नी को आजमनगर मुहल्ले से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि विजय साह एवं रीता देवी को गिरफ्तार किया गया है।





