spot_img

बाइक सवार तीन छात्रों को पिकअप ने रौंदा, कोचिंग से लौटने के दौरान हादसा, 1 की मौत, 2 की हालत नाजुक, लोगों में उबाल, हंगामा

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान से बड़ी खबर है। यहां एक भीषण हादसा हुआ है। इसमें पैक्स अध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई है।वहीं कई अन्य जख्मी हो गए हैं। हादसा पटना-सीवान मुख्य मार्ग (Patna-Siwan Main Road) पर हुआ है। बताया जाता है कि सोमवार को बाइक पर सवार होकर तीन छात्र कोचिंग से जा रहे थे कि पिकअप ने कुचल दिया।

- Advertisement -

हादसे के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था है कि जब तक पोस्टमार्टम कर छात्र का शव यहां नहीं आता और प्रशासन की तरफ से मुआवजा नहीं मिलता है तब तक पिकअप को सड़क से हटने नहीं देंगे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान सहलौर निवासी पैक्स अध्यक्ष अभय सिंह के बेटे निखिल कुमार के रुप में हुई है। वहीं, रोहन कुमार और अंकित कुमार दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं।. अंकित सहलौर में अपने नाना के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। तीनों रोज एक साथ कोचिंग जाते थे।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि पटना-सीवान मुख्य मार्ग (Patna-Siwan Main Road) पर सोमवार को बाइक सवार तीन छात्रों को एक पिकअप वाहन ने कुचल दिया है। तीनों छात्रों की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। छात्र अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकले थे। हादसे में एक छात्र निखिल की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि, अन्य दो छात्र घायल हैं। दुर्घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र स्थित सहलौर गांव के पास हुई है। पढ़िए पूरी खबर

राज कुमार का पुत्र रोहन कुमार और गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लदी सरैया निवासी राम हृदय गुप्ता के पुत्र अंकित कुमार का इलाज चल रहा है। निखिल सहलौर निवासी अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करता है। अंकित अपने दोस्त रोहन और निखिल के साथ सहलौर से सीवान कोचिंग पढ़ने जाता था। आज भी ये तीनों बाइक से सीवान जा रहे थे। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक और पिकअप में बड़ा भयानक टक्कर हुआ। पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं, गाड़ी का ड्राइवर पिकअप छोड़कर फरार हो गया। घायल छात्रों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, छात्र के शव को मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हादसे के बाद वहां जुटी लोगों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पिकअप को हटाने के लिए क्रेन को बुलाया गया। इस बीच लोगों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था है कि जब तक पोस्टमार्टम कर छात्र का शव यहां नहीं आता और प्रशासन की तरफ से मुआवजा नहीं मिलता है तब तक पिकअप को सड़क से हटने नहीं देंगे। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को शांत कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice