spot_img

नशे में आठ लोगों पर चढ़ा दिया पिकअप, दो बच्चों समेत पांच की मौत, तीन लोगों की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

पुणे से बड़ी खबर आ रही है जहां बीती देर रात अंधेरे में पिकअप चालक ने नशे में पिकअप जीप को आठ लोगों पर चढ़ा दिया। इससे कुचलकर इस भीषण हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई हैै।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हादसा जुन्नार के पास हुआ है जहां पिकअप जीप ने दो दोपहिया वाहनों समेत आठ लोगों को कुचल दिया। इस भयानक हादसे में दो बच्चों समेत पां लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

हादसा जुन्नर तहसील में अहमदनगर-कल्याण हाइवे पर लवनवाड़ी के पास हुआ। इसमें पिकअप वाहन ने दोपहिया सहित आठ लोगों को टक्कर मार दी। दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। सभी जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: राउज एवेन्यू कोर्ट में आज बड़ा फैसला: लालू परिवार के 'Money Laundering Case' पर तय होंगे आरोप?

मृतकों में दो बच्चे, दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इनकी पहचान सुंदराबाई, गौरव मधे, नितिन मधे और दो अन्य के रूप में की गई है। अभी तक दो अन्य के नाम का पता नहीं चल सका है, जबकि घायलों में अर्चना मधे और सुहास मधे की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार सोमवार मध्य रात्रि खेतिहर मजदूर परनेर तहसील के पलाशी वंकुटे गांव से अपना कृषि कार्य पूरा कर नारायणगांव घर लौट रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने 8 लोगों सहित एक दुपहिया वाहन को कुचल दिया।
बताया जा रहा है कि पिकअप चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर TMBU छात्र प्रदर्शन: रजिस्ट्रेशन नंबर न मिलने से छात्र का फूटा गुस्सा, विश्वविद्यालय गेट पर आमरण अनशन शुरू

TMBU छात्र प्रदर्शन: भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में छात्रों का गुस्सा एक...

Bhagalpur News: भागलपुर पुल ढहने के बाद Traffic Jam भीषण ट्रैफिक जाम से यात्री बे – दम!

Traffic Jam: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का स्लैब गंगा में समाने के बाद पूर्वी...

Bhagalpur News: भागलपुर में अपहरण, नाथनगर में पत्नी और तीन बच्चों के लापता होने से हड़कंप, पति ने लगाए गंभीर आरोप

भागलपुर अपहरण: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...