spot_img

चुनावी रंजिश में पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया के ससुर पर घर में घुसकर फायरिंग, तोड़फोड़

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी से बड़ी खबर है जहां पूर्व मुखिया सीताराम यादव पर अपराधी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग उस दौरान की गई जब वह अपने दरवाजे के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़ातोड़ फायरिंग कर दी। वारदात भारत नेपाल के सीमा बेला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है जहां पूर्व मुखिया अपने घर के बरामदे में बैठे थे।

- Advertisement -

फायरिंग और घर पर आकर तोड़फोड़, गाली-गलौच के पीछे चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। सीताराम यादव ने कहा है कि उनकी पुत्रवधू बीनू कुमारी इस समय पंचायत की मुखिया है। जब से उनकी पुत्रवधू चुनाव जीती है। उसी समय से उनके और उनके पुत्र को जान से मारने की साजिश रची जा रही है।

- Advertisement -

पुलिस से परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की भी गुहार लगाई है। आरोपी हरि किशोर राय के साथ 5 दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस दौरान हमलावर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। और पूर्व मुखिया सीताराम बच गए। बाद में अपराधी को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी के परिवार वाले पूर्व मुखिया के घर पर हमला कर दिया।

गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। पूर्व मुखिया के पुत्र गौरी शंकर ने दो अन्य लोगों की सहायता से आरोपी ग्रामीण हरि किशोर राय को पकड़ लिया। उसके पास से पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मामले को लेकर पूर्व मुखिया सीताराम यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें हरि किशोर राय के अतिरिक्त पांच दर्जन अज्ञात को नामजद किया है। परिजनों ने बताया कि पूर्व मुखिया शाम को अपने बरामदे पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और फायरिंग कर दी।

संयोग अच्छा रहा की गोली उन्हें नहीं लगी। ग्रामीण ने आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी को पूर्व मुखिया के घर में बंद कर दिया गया। इसके बाद हरि किशोर राय के घर के लोग समेत करीब साठ की संख्या में पूर्व मुखिया के घर पर हमला बोल दिया। घर पर तोड़फोड़ की। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...