back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

नेपाल में ज्यादा ब्याज वसूलने को अपराध घोषित करने के लिए बनेगा कानून

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नेपाल सरकार ने ज्यादा ब्याज वसूलने को अपराध घोषित करने वाला कानून बनाने का फैसला किया है। इससे पहले आज से पांच साल पहले नेपाल सरकार ने नोटों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए नया कानून पारित किया था जो वर्ष 18 के 18 अगस्त से लागू हुआ था।

- Advertisement -

इस कानून के तहत नोट पर कुछ लिखने, उसे फाड़ने, जलाने या फिर उस पर लाइन आदि खींचने पर तीन माह तक की जेल की सजा का प्रावधान तय किया था। साथ ही, पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लग सकता है।

- Advertisement -

अब ताजा मामला ज्यादा ब्याज वसूलने को लेकर है जिसे सरकार नेअपराध घोषित करने का फैसला किया है। इसके लिए कानून बनाया जाएगा। यह फैसला मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में किया गया। नेपाल सरकार के कानूनी ढांचे के भीतर ऐसे ऋणों को अपराध घोषित करने के लिए अधिनियम में संशोधन किया जायेगा।

- Advertisement -

सरकार की प्रवक्ता एवं संचार मंत्री रेखा शर्मा ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में ज्यादा ब्याज वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और ऐसे ऋणों को अपराध घोषित करने के लिए कानून में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है।

दरअसल, जिस तरह बैंक और वित्तीय संस्थान ऋण देते समय जिस तरह अचल संपत्ति बंधक के तौर पर रखते हैं, उसी तरह महाजन भी ऋण से कई गुना अधिक अचल संपत्तियों को पंजीकृत करके अपने नाम पर लिखवाने का गोरख धंधा कर रहे हैं। ऐसे लोग ऋणदाता से रोजाना या साप्ताहिक ब्याज वसूल करते हैं और वसूली न होने पर उसे ऋण राशि में ही जोड़ देते हैं।

अधिक ब्याज वसूली से सैकड़ों पीड़ित 11 दिनों से पैदल चलकर न्याय की मांग करने के लिए काठमांडू आए हैं। वे हर दिन धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Daryl Mitchell और कीवी सितारों ने T20 वर्ल्ड कप के बीच किया कमाल, ऑटो की सवारी से जीता दिल!

Daryl Mitchell: क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले न्यूजीलैंड...

Pulwama Attack: पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी, देश के वीरों को नमन!

Pulwama Attack: 14 फरवरी 2019 का वो मनहूस दिन, जब पूरे देश की आंखें...

भारतीय शेयर बाजार में हलचल: चार कंपनियों को मिला IPO का ग्रीन सिग्नल

IPO: भारतीय प्राइमरी मार्केट में जल्द ही एक बड़ी हलचल देखने को मिलने वाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें