spot_img

मधुबनी में घास काटने गई नाबालिग से खेत में सामूहिक दुष्कर्म, Video भी बनाई…बेहोशी की हालत में छोड़कर पांचों दरिंदे फरार

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी से बड़ी खबर है जहां एक नाबालिग लड़की से पांच दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। वारदात सहारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां घास काटने गई नाबालिग से गांव के ही पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

मधुबनी के एक गांव में घास काटने गई नाबालिग लड़की से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की किसी तरह से घर पहुंची। परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर सहारघाट थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। पढ़िए पूरी खबर

इतना ही नहीं उसकी तस्वीर और वीडियो भी कैमरे में कैद करते हुए उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर सभी फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गांव के ही पांच युवकों ने खेत में नाबालिग को पहले पैसों का लालच दिया। फिर जबरन उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़ सभी फरार हो गए। होश आने पर लड़की किसी तरह घर पहुंची और वारदात के बारे में सब बताया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में राजस्व कर्मियों पर गिरी गाज, 2.27 लाख की होगी वसूली, पढ़िए कौन कौन आए जद में, पूरी लिस्ट और रिकवरी अमाउंट!

इसके बाद परिजनों ने सरपंच के जरिए पंचायत में शिकायत की। इस दौरान आरोपियों के परिजनों की ओर से पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया। करीब सात दिन तक यही चलता रहा। फिर आखिरकार पीड़िता के परिजनों ने सहारघाट के बाद मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, घटना के बारे में गांव के लोग किसी वीडियो के बारे में तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। इसके बाद आरोपी के घर जाकर मोबाइल में वीडियो देखा, घटना सही थी। इससे पता चला कि सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया गया था। इसके बाद सरपंच के माध्यम से पंचायत बैठाई गई, जहां पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाया गया। फिर साहरघाट थाना जाकर मामले का आवेदन दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी NH-57 का यादव जी ढाबा... झंझारपुर में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, ढाबे से बचाई गई मासूम की जिंदगी

साहरघाट थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है। मामले में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि दुष्कर्म मामले में परिजन ने देरी से थाने को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में राजस्व कर्मियों पर गिरी गाज, 2.27 लाख की होगी वसूली, पढ़िए कौन कौन आए जद में, पूरी लिस्ट और रिकवरी अमाउंट!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर मंडल में Railway Ticket Checking: 3172 यात्रियों पर लगा भारी जुर्माना, 22 लाख से अधिक वसूले

Railway Ticket Checking: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हैं? तो...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर नौशाद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा … अवैध संबंध और पैसों का लेन-देन बना हत्या की वजह, पढ़िए पार्टी के नाम पर...

मुजफ्फरपुर हत्याकांड: बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए नौशाद आलम हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज...

Darbhanga News: दरभंगा में लगेगा ‘Panchayat Camp’ DM के निर्देश पर जाले में हर महीने होगी जन सुनवाई, शिकायत निवारण के लिए बड़ा...

Panchayat Camp: दरभंगा में अब आपकी समस्याओं का होगा त्वरित समाधान! जिलाधिकारी के निर्देश...