spot_img

एसएसबी जवान की पुराने बिल्डिंग में मिली लाश, खुदकुशी की जांच में जुटी पुलिस

spot_img
- Advertisement -

अररिया से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बथनाहा एसएसबी 56 वीं बटालियन के जवान उत्तराखंड निवासी प्रकाश सिंह थायत की मौत संदिग्धावस्था में हो गई है। जवान प्रकाश की लाश एसएसबी के पुराने बिल्डिंग में मिला।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, प्रत्येक दिन के भांति रविवार की शाम कैंप में पैरेड के दौरान जवान अनुपस्थित पाया गया। जिसके बाद प्रकाश सिंह थायत की खोजबीन की शुरू की गई।एसएसबी के जवान और अधिकारियों ने खोजबीन के क्रम में देर रात्रि एसएसबी कैंप के ही एक पुराने बिल्डिंग में प्रकाश सिंह थायत कि फंदे से लटका शंव बरामद किया गया।

- Advertisement -

दबे जुबान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की बात कही जा रही है।हालांकि मामले को लेकर एसएसबी के कोई भी अधिकारी और जवान कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं।सूचना के बाद बथनाहा ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवा दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Siwan News: सीवान में दिनदहाड़े 20 लाख की Siwan ज्वेलरी शॉप लूट, फायरिंग पढ़िए -तेजस्वी ने लिखा, "भगवा गमछे वाले 5 अपराधी, कई राउंड फायरिंग, ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट!

इसके बाद घटना की सूचना बथनाहा ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची बथनाहा ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया।

सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सौंप दिया गया है। घटना के बारे में साथ लेकर आए एसएसबी के जवानों ने कुछ भी बताने से साफ इनकार किया। वहीं सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ अनिल दास ने बताया कि जवान को देख प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात लग रही है। इसके अलावा जवान के दोनों हाथ पर भी कटने के निशान और गले में दाग होने की बात कही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर मंडल में Railway Ticket Checking: 3172 यात्रियों पर लगा भारी जुर्माना, 22 लाख से अधिक वसूले

Railway Ticket Checking: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हैं? तो...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर नौशाद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा … अवैध संबंध और पैसों का लेन-देन बना हत्या की वजह, पढ़िए पार्टी के नाम पर...

मुजफ्फरपुर हत्याकांड: बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए नौशाद आलम हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज...

Darbhanga News: दरभंगा में लगेगा ‘Panchayat Camp’ DM के निर्देश पर जाले में हर महीने होगी जन सुनवाई, शिकायत निवारण के लिए बड़ा...

Panchayat Camp: दरभंगा में अब आपकी समस्याओं का होगा त्वरित समाधान! जिलाधिकारी के निर्देश...