spot_img

जानकी एक्सप्रेस ट्रेन का पेंटो टूटा, Samastipur-Darbhanga रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रूका, संपर्क क्रांति और नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस समेत कई बाधित

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत हायाघाट और थलवारा स्टेशन के बीच बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल, यहां जानकी एक्सप्रेस का पेंटो टूट गया। इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन ठप पड़ गया है। कई ट्रेनों के परिचालन बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। इतना ही नहीं, एक बड़ा रेल हादसा टल गया। इससे जयनगर समेत हायाघाट, दरभंगा समेत समस्तीपुर से आले वाले पैसेंजर भी परेशान हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मनिहारी से जयनगर को जाने वाली गाड़ी संख्या 15283 जानकी एक्स्प्रेस सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब हायाघाट और थलवारा के बीच हादसे का शिकार हो गया। इस ट्रेन के विद्युत इंजन का पैंटों ब्रोकेन हो गया, जिस कारण समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जानकी एक्सप्रेस ट्रेन का पेंटो अचानक टूटकर ओवरहेड तार में रगड़ने लगा। इससे चिंगारी निकलने लगी। ट्रेन चालक ने फौरन ट्रेन को रोक दिया। यह घटना ओएचई में गड़बड़ी और पेंटो में फाल्ट के कारण हुई। हालांकि, किसी तरह का बड़ा हादसा नहीं हुआ।

- Advertisement -

जानकी एक्सप्रेस ट्रेन का पेंटो टूट जाने से समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति का भी परिचालन बाधित हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मनिहारी से जयनगर के लिए परिचालित होने वाली ट्रेन संख्या 15283 जानकी एक्सप्रेस सोमवार की सुबह करीब 7.15 बजे समस्तीपुर जंक्शन से परिचालित हुई। इसके बाद ट्रेन के हायाघाट स्टेशन से आगे निकलते ही पेंटो टूट गया, जिसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर कार्यालय को दी गई। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी हरकत में आ गए। ट्रैक्शन वाहन मंगा कर मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

12566 बिहार संपर्क सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुक्तापुर में, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल किशनपुर में, हावड़ा से जयनगर जानेवाली धुरयान रामभद्रपुर में, 12565 बिहार संपर्क क्रांति लहेरियसराय में एवं 15284 जानकी एक्सप्रेस थलवाड़ा में खड़ी है। टीआरडी विभाग का टावर वैगन स्पेशल समस्तीपुर से उक्त स्थल के रवाना हो चुकी है, उम्मीद है अगले कुछ घंटों में इस रेलखंड पर परिचालन बहाल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में बड़ा हमला... स्कूल से लौट रहे शिक्षक दंपत्ति को लाठी-डंडों से पीटा, शिक्षिका गंभीर
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: मई में बारिश, वज्रपात और आंधी… पिक्चर अभी बाकी है, जानें क्या है अपडेट

Bihar Weather: मई के महीने में आमतौर पर गर्मी अपने चरम पर होती है,...

Bihar Cabinet Expansion: गांधी मैदान में PM मोदी की मौजूदगी में आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा...

Bhagalpur News: चंद रुपयों में बिक गया Tilka Majhi का ठिकाना, बचे सिर्फ बे-ईमान … बरगद का पेड़ पूछ रहा मौन ‘ सवाल ’...

इतिहास सिर्फ तारीखों का बहीखाता नहीं है, यह समाज की आत्मा और संघर्षों का...

सोनपुर मंडल में Railway Ticket Checking: 3172 यात्रियों पर लगा भारी जुर्माना, 22 लाख से अधिक वसूले

Railway Ticket Checking: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हैं? तो...